फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contractor broke both legs of worker after asking for wood in gorakhpur

यूपीः खाना बनाने के लिए मजदूर ने मांगी लकड़ी, ठेकेदार ने मार मारकर तोड़ा पैर

Thu, 14 May 2020 09:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 May 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Contractor broke both legs of worker after asking for wood in gorakhpur
पीड़ित मजदूर - फोटो : amar ujala

बुधवार को हाटा कोतवाली के भेड़िहारी गांव में स्थित ईट भठ्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर के खाना बनाने के लिए लकड़ी मांगने से नाराज ठेकेदार ने मजदूर का दोनों पर मार कर तोड़ दिया। अलीगढ़ निवासी मजदूर ने हाटा पुलिस को घटना की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के रहने वाले कई मजदूर हाटा कोतवाली के बिहारी गांव में स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते हैं। बुधवार को इस भट्ठे पर काम करने वाले अरविंद कुमार ने खाना बनाने के लिए लकड़ी समाप्त होने पर भट्ठा मालिक से लकड़ी देने की बात कही। जिस पर भट्ठा मालिक ने मजदूरों के ठेकेदार से बात की। 
विज्ञापन


मजदूर अरविंद कुमार का आरोप है कि खाना बनाने की लकड़ी मांगना मालिक को काफी नागवार गुजरा और उन्होंने ठेकेदार से इसकी शिकायत की। जिसके बाद नाराज ठेकेदार ने आते ही मारना शुरू कर दिया। लकड़ी से मारकर दोनों पैर तोड़ दिया। मजदूर के अन्य साथियों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर घायल मजदूर अरविंद को लेकर हाटा सीएचसी पहुंचाया। दोनों पैरों में प्लास्टर के बाद मजदूर को लेकर साथी हाटा कोतवाली गए और तहरीर देकर ठेकेदार और भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ठेकेदार बच्चों सिंह ने बताया कि मजदूर से सुबह झगड़ा हो गया था। मारपीट में उसका पैर टूट गया था। इस संबंध में कोतवाल हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मजदूर थाने आया है दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। तहरीर लेकर तत्काल पुलिस टीम मामले की जांच के लिए ईट भट्ठे पर रवाना की गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed