फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contractor arrested for demanding extortion from junior engineer

Gorakhpur News: अवर अभियंता से रंगदारी मांगने का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 28 Nov 2022 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Nov 2022 01:53 PM IST
सार

अवर अभियंता ने तहरीर में लिखा है कि 29 अक्तूबर को छठ घाट की तैयारी का काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार शिवदयाल पांडेय अवर अभियंता धीरज कुमार से विवाद कर रहे थे। कहासुनी देख मैं भी उस ओर गया और शांत कराया। शाम साढ़े पांच बजे के करीब महाप्रबंधक के चेंबर में मौजूद था। इस दौरान अचानक बिजली चली गई। ठेकेदार अंदर घुसे और नियम विरुद्ध तरीके से एक काम को देने का दबाव बनाने लगे।
 

विज्ञापन
Contractor arrested for demanding extortion from junior engineer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जलकल दफ्तर में घुसकर अवर अभियंता सौरभ कुमार पर पिस्टल तान कर रंगदारी मांगने वाले ठेकेदार शिव दयाल पांडेय को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद नगर निगम और जलकल के अवर अभियंताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी पर चिलुआताल थाने में भी हत्या व गैंगस्टर के केस दर्ज हैं। आरोपी शिवदयाल चिलुआताल के रामपुर गांव का मूल निवासी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अवर अभियंता ने तहरीर में लिखा है कि 29 अक्तूबर को छठ घाट की तैयारी का काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार शिवदयाल पांडेय अवर अभियंता धीरज कुमार से विवाद कर रहे थे। कहासुनी देख मैं भी उस ओर गया और शांत कराया। शाम साढ़े पांच बजे के करीब महाप्रबंधक के चेंबर में मौजूद था। इस दौरान अचानक बिजली चली गई। ठेकेदार अंदर घुसे और नियम विरुद्ध तरीके से एक काम को देने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मना करने पर ठेकेदार गाली देने लगे और पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर कर्मचारी दौड़े और बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि बाहर निकलते समय भी ठेकेदार ने धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को सुभाष चंद्र बोस नगर के प्ले ग्राउंड के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed