{"_id":"63847011b2ef7c554a0af313","slug":"contractor-arrested-for-demanding-extortion-from-junior-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवर अभियंता से रंगदारी मांगने का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवर अभियंता से रंगदारी मांगने का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Mon, 28 Nov 2022 01:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:53 PM IST
सार
अवर अभियंता ने तहरीर में लिखा है कि 29 अक्तूबर को छठ घाट की तैयारी का काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार शिवदयाल पांडेय अवर अभियंता धीरज कुमार से विवाद कर रहे थे। कहासुनी देख मैं भी उस ओर गया और शांत कराया। शाम साढ़े पांच बजे के करीब महाप्रबंधक के चेंबर में मौजूद था। इस दौरान अचानक बिजली चली गई। ठेकेदार अंदर घुसे और नियम विरुद्ध तरीके से एक काम को देने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलकल दफ्तर में घुसकर अवर अभियंता सौरभ कुमार पर पिस्टल तान कर रंगदारी मांगने वाले ठेकेदार शिव दयाल पांडेय को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना के बाद नगर निगम और जलकल के अवर अभियंताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी पर चिलुआताल थाने में भी हत्या व गैंगस्टर के केस दर्ज हैं। आरोपी शिवदयाल चिलुआताल के रामपुर गांव का मूल निवासी है।
जानकारी के मुताबिक, अवर अभियंता ने तहरीर में लिखा है कि 29 अक्तूबर को छठ घाट की तैयारी का काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार शिवदयाल पांडेय अवर अभियंता धीरज कुमार से विवाद कर रहे थे। कहासुनी देख मैं भी उस ओर गया और शांत कराया। शाम साढ़े पांच बजे के करीब महाप्रबंधक के चेंबर में मौजूद था। इस दौरान अचानक बिजली चली गई। ठेकेदार अंदर घुसे और नियम विरुद्ध तरीके से एक काम को देने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
मना करने पर ठेकेदार गाली देने लगे और पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर कर्मचारी दौड़े और बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि बाहर निकलते समय भी ठेकेदार ने धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को सुभाष चंद्र बोस नगर के प्ले ग्राउंड के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।