फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contract lineman dies after falling from a pole in Jhangha gorakhpur

UP News: संविदा लाइनमैन पोल पर चढ़कर सही कर रहा था फाल्ट, करंट लगने से गिरा नीचे, हो गई मौत

Fri, 10 Jun 2022 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 12:47 PM IST
सार

परिवार वालों के मुताबिक, दस साल से वह संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। मुराली निषाद चार बच्चों के पिता थे, जिसमें बड़ी बेटी सुमन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
Contract lineman dies after falling from a pole in Jhangha gorakhpur
अपनी मांगों को लेकर सड़क पर जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के राजधानी विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी मुराली (45) की बृहस्पतिवार को पोल से गिरकर मौत हो गई। वह फाल्ट सही करने के लिए चढ़े थे, उसी समय करंट आने से नीचे गिर गए। घटना से नाराज परिजन शव नहीं उठाने दे रहे थे। उनकी मांग थी कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। सूचना पर आए अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा ने तत्काल 25 हजार की आर्थिक मदद दी और विभाग से पांच लाख दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


 उधर, पुलिस ने मुराली की पत्नी की तहरीर पर जेई सत्येंद्र कुमार, स्थायी लाइनमैन रामदुलारे, एसएसओ आदित्य सिंह, उपकेंद्र कर्मचारी विजय कुमार पर लापरवाही और गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के रामपुर डाड़ी गांव निवासी मुराली सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजी जगदीशपुर गांव के बागेश्वरी टोले में फाल्ट ठीक करने गए थे कि तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक, दस साल से वह संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। मुराली निषाद चार बच्चों के पिता थे, जिसमें बड़ी बेटी सुमन की शादी हो चुकी है। एसडीओ चौरीचौरा जितेंद्र नाथ ने बताया की बिना सट डाउन और लिखित सूचना के मुराली पोल पर चढ़ गए थे, जिस कारण दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसडीओ ने ताला तोड़ा तो बहाल हुई बिजली

हंगामे की वजह से बिजली कर्मी ताला बंद कर फरार हो गए थे। इस वजह से सुबह दस बजे से ही बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। कई गांव के लोग उपकेंद्र पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर एसडीओ मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर बिजली बहाल कराए।

बिजली विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: विधायक

लाइनमैन की मौत की खबर पाकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन भी अधिकारी की वजह से हादसा होने पर सरकार की बदनामी हो रही है, उन पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed