{"_id":"64d14f1b7f1fdca3600decd7","slug":"construction-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-265710-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ क्रासिंग पर दूसरे ओवरब्रिज के लिए तोड़े जा रहे 22 मकान, दिया जा चुका है मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ क्रासिंग पर दूसरे ओवरब्रिज के लिए तोड़े जा रहे 22 मकान, दिया जा चुका है मुआवजा
Tue, 08 Aug 2023 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:38 AM IST
सार
वर्ष 1980 में गोरखनाथ क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था। अब शहर में सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया के बीच फोरलेन सड़क बन जाने के बाद इस ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
गोरखनाथ ओवरब्रिज के बगल बन रहें ओवरब्रिज के रास्ते पड़ने वाले मकानों, दुकानों को तोड़ा जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर में गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक और ओवरब्रिज बनाने के लिए मकानों को तोड़ने का काम सोमवार को शुरू हो गया। 776.32 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कुल 33 लोगों के मकान तोड़े जाने हैं, जिनमें से 22 लोगों ने मुआवजा ले लिया है। पुल निर्माण पर 178 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
वर्ष 1980 में गोरखनाथ क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था। अब शहर में सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया के बीच फोरलेन सड़क बन जाने के बाद इस ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। पुराना ओवरब्रिज दो लेन का है, लिहाजा यहां आते ही वाहनों की रफ्तार भी कम करनी पड़ती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुराने पुल के समानांतर नया ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बदल रहा गोरखपुर: औद्योगिक हब बनेगा गोरखपुर, दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम करा रहा है। परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य से पहले 33 मकानों को तोड़ना पड़ेगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सर्वे कराकर मुआवजा वितरित किया जा रहा है। अब तक 22 लोगों ने अपने मकान व जमीन का मुआवजा ले लिया है। शेष बचे 11 लोगों से वार्ता चल रही है। मकान तोड़ने का काम शुरू करा दिया गया है। जमीन खाली होते ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।