{"_id":"64cbfebc221f4defff07fa44","slug":"construction-work-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-262012-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोड़धोइया नाला: चार लोगों ने कराई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोड़धोइया नाला: चार लोगों ने कराई रजिस्ट्री
Fri, 04 Aug 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला के जीर्णोद्धार से प्रभावित लोगों ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से की मुलाकात, म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के किनारे जमीनों और मकानों की रजिस्ट्री कराने में राजस्वकर्मी जुटे हैं। बृहस्पतिवार को चार लोगों ने रजिस्ट्री कराई। लोगों ने अपना दस्तावेज देकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की। अब तक कुछ 14 लोगों ने प्रशासन के पक्ष में रजिस्ट्री कर दी है। तहसील कर्मचारियों का कहना है कि रजिस्ट्री कराने के लिए सभी लोगों से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ लोग तैयार नहीं हो रहे हैं।
उधर, जीर्णोद्धार से प्रभावित लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम एमएलसी देवेंद्र सिंह से मुलाकात की। लोगों ने उनसे मिलकर अपनी बात रखते हुए मकानों को बचाने के लिए उचित विकल्प तलाशने की गुहार लगाई। लोगों ने कहा कि यदि उनके मकान टूटे तो वे बेघर हो जाएंगे। इस संकट से लोगों को बचाते हुए ऐसा उपाय निकाला जाए जिससे योजना भी पूरी हो सके।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला का जीर्णोंद्धार कराने के लिए योजना पर काम चल रहा है। इसके किनारे दोनों ओर बसे लोगों का मकान तोड़ने के लिए राजस्व कर्मियों ने निशान लगाया है। निशान लगने के बाद से लोग परेशान हैं। इसलिए गोड़धोइया नाला बचाओ संषर्ष समिति बनाकर घर बचाओ अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में लोगों ने बुधवार को मैत्रीपुरम में बैठक कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का फैसला लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम एमएलसी देवेंद्र सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई। लोगों की बात सुनकर एमएलसी ने डीएम को पत्र लिखकर दोबारा मिलने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान सरस्तवीपुरम के एएन पांडेय, मैत्रीपुरम के जगदीश सिंह, शाहपुर के मंजूर अहमद, राजनगर के बीके पांडेय, अमन मिश्रा, कमल मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार भारती, राकेश शर्मा, कनक सिंह, रीना पांडेय, अभिलाषा, विश्वनाथ पांडेय, पीके सिंह और प्रिंस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।