फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of four lane starts just one year and then speed up

बदल रहा है गोरखपुर: फोरलेन का निर्माण शुरू, बस साल भर और फिर भरिए फर्राटा

Wed, 27 Sep 2023 01:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

बुद्धनगर सुभाष चंद ने कहा कि हम यहां पर 10 साल से दुकान लगा रहे हैं। सड़क के चौड़ीकरण से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। सिक्सलेन रोड और फ्लाईओवर बन रहा है। देवरिया बाईपास रोड के फोरलेन होने से इस क्षेत्र का और विकास होगा।

विज्ञापन
Construction of four lane starts just one year and then speed up
देवरिया बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया बाईपास रोड पर भी जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। अमर उजाला तिराहा से जंगल सिकरी तक फोरलेन सड़क का काम शुरू हो गया है। बारिश बंद होते ही कार्यदायी संस्था ने काम में तेजी ला दी है। करीब 9.5 किमी लंबी इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए मिट्टी भरने और गिट्टी डालकर समतल करने के साथ ही पेड़ों की कटाई की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि एक साल के भीतर काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। यानी अधिकतम एक साल इस इलाके के लोगों को दिक्कतें होंगी। इसके बाद वाहन सड़क पर फर्राटा भरेंगे।

विज्ञापन


पैडलेगंज-नौसड़ सिक्सलेन से जुड़कर अमर उजाला तिराहा से सड़क चिड़ियाघर होते हुए जंगल सिकरी में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर मिलती है। इसीलिए इस सड़क को देवरिया बाईपास मोड़ नाम दिया गया है। विकास के पथ पर तेजी से बढ़ते गोरखपुर के क्रम में इस इलाके में बहुत सारी कॉलोनियां बन गईं।
विज्ञापन


वहीं चिड़ियाघर, जीडीए कार्यालय के अलावा कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुल गए हैं। रामगढ़ताल क्षेत्र में पर्यटन का विकास होने से भी लोगों का आवागमन ज्यादा है। इसके चलते इस सड़क पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। जबकि सड़क अभी 30 फीट ही चौड़ी है। लेकिन फोरलेन बनने के बाद एक बड़ी आबादी को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पेड़ों की कटाई शुरू हुई, करा रहे मिट्टी का समतलीकरण

Construction of four lane starts just one year and then speed up
देवरिया बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पर कुल 399 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने से तारामंडल, सहारा एस्टेट होते देवरिया बाईपास तक यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लखनऊ और वाराणसी जाने वालों को भी आसानी होगी। बारिश होने की वजह से इसका काम शुरू कराने में दिक्कत आ रही थी। पानी बरसने से राहत मिलने पर काम शुरू कराया गया है।

मंगलवार की सुबह 11.11 बजे देवरिया बाईपास पर यातायात का दबाव कम था। अमर उजाला तिराहा पर दुकान लगाने वाले सुभाष चंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से काम शुरू हुआ है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई छंटाई हो रही है। जिस तरह से काम चल रहा है, उससे लग रहा है कि जल्द ही बनी हुई सड़क नजर आने लगेगी। इस रोड पर बुद्ध विहार पार्ट सी के सामने 11.30 बजे साइट इंजीनियर राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने सहयोगी आशीष सिंह और सुपरवाइजर रोहित के साथ सड़क का लेवल मिलाते मिले। साइट इंजीनियर ने बताया कि खाली जगहों पर मिट्टी और गिट्टी बिछाई जा रही है। काम को तय समय से पूरा कराया जाएगा।

 

बिजली के खंभे हटने से काम में आएगी तेजी

Construction of four lane starts just one year and then speed up
देवरिया बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला।

फोरलेन सड़क का काम भले शुरू हुआ है। लेकिन बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर बरकरार हैं। उनके अगल बगल मिट्टी का समतलीकरण और पेड़ों की कटाई जा रही है। चिड़ियाघर के सामने सुबह 11.41 बजे पेड़ों को काटकर उनकी डालियों और लकड़ियों को ट्रैक्टर ट्राली पर लादा जा रहा था। यहीं बगल में जेसीबी से मिट्टी खोदाई भी चल रही थी।

काम कर रहे मजदूरों ने कहा कि हम लोगों को जल्दी से जल्दी काम खत्म करने को कहा गया है। इस रोड पर करीब 1500 बिजली के खंभों और 800 छोटे-बड़े पेड़ों को काटकर हटाया जाएगा। बिजली के खंभे हटने के बाद काम में तेजी आ जाएगी।

सड़क निर्माण से जुड़े लोगों का कहना है कि सिक्टौर गांव से आगे जाने पर नेशनल हाइवे के आसपास सड़क बनाने में थोड़ा वक्त लगेगा। क्योंकि, यहां पर गांव की ओर जमीन लेकर चौड़ीकरण करना होगा। इससे आगे रोड पर मिट्टी गिराकर सड़क पर गिट्टी काम चल रहा था। जबकि जंगल सिकरी बाईपास तिराहे के पास से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना क्षेत्र में खाली जगह पर गिट्टी गिराकर सड़क को चौड़ाकर दिया गया है।

 

लोग बोले

Construction of four lane starts just one year and then speed up
देवरिया बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला।

बुद्धनगर सुभाष चंद ने कहा कि हम यहां पर 10 साल से दुकान लगा रहे हैं। सड़क के चौड़ीकरण से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। सिक्सलेन रोड और फ्लाईओवर बन रहा है। देवरिया बाईपास रोड के फोरलेन होने से इस क्षेत्र का और विकास होगा।

इस सड़क पर पहले से ही यातायात का दबाव है। चिड़ियाघर और रामगढ़ताल का विकास होने से इस रोड पर सुबह और शाम को अक्सर जाम लग जाता है। सड़क के चौड़ीकरण से लोग आसानी से सिक्सलेन पर पहुंच सकेंगे।
अभिषेक पांडेय, तारामंडल

सिद्धार्थनगर कॉलोनी अजय मल्ल ने कहा कि बरसात के कारण कोई काम नहीं हो रहा था। तीन चार दिनों से तेजी से पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे लग रहा है कि जल्द से जल्द सड़क बन जाएगी। काम तो कराया जा रहा है। लेकिन, इसमें गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

वसुंधरा इन्क्लेव रामप्रीत यादव ने कहा कि इस रोड पर कई सरकारी ऑफिस आ गए हैं। चिड़ियाघर से नौकायन तक भी सड़क चौड़ी हो रही है। इस रोड के बन जाने से देवरिया की ओर से आने वाले लोग आसानी से नौसड़ तक पहुंच सकेंगे।

अधिशासी अभियंता -पीडब्ल्यूडी अरविंद कुमार ने कहा कि देवरिया बाईपास रोड का काम शुरू कराया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। एक साल के भीतर काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। जगह जगह मिट्टी समतलीकरण के साथ अन्य काम कराए जा रहे हैं।

 

फोरलेन फ्लाईओवर से आसान होगी राह

Construction of four lane starts just one year and then speed up
देवरिया बाईपास रोड - फोटो : अमर उजाला।

टीपीनगर चौराहे से गोपलापुर तक बन रहे सिक्सलेन फ्लाईओवर से देवरिया बाईपास को जोड़ने के लिए एक फोरलेन बाईपास फ्लाईओवर भी बनेगा। करीब 20 मीटर चौड़ी और 434 मीटर लंबाई में फ्लाईओवर बनाने के लिए 429 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बन जाने से लोगों के शहर के रास्ते जाने की जरूरत नहीं होगी, वे सीधे फ्लाईओवर पर चढ़कर वाराणसी और लखनऊ की तरफ चले जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, नौसड़ से लेकर पैडलेगंज तक सिक्सलेन रोड और टीपीनगर से गोपलापुर के नजदीक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसी सिक्सलेन फ्लाईओवर से अमर उजाला तिराहा के पास देवरिया बाईपास फ्लाईओवर उतरेगा। इसकी कुल लंबाई 434 मीटर होगी। इस परियोजना पर 42949.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर के कारण इतनी दूरी तक फोरलेन का काम प्रभावित होगा।

सेतु निगम से जुड़े लोगों का कहना है कि देवरिया बाईपास रोड पर यह फ्लाईओवर हनुमान मंदिर से आगे शुरू होगा। इसके बन जाने से जब कोई वाहन देवरिया, कुशीनगर से आएगा तो पांच मिनट के भीतर सिक्सलेन पर चढ़कर आगे बढ़ जाएगा।

सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। फोरलेन अतिरिक्त फ्लाईओवर का काम भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed