फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of drain started in Gorakhpur to save 100 acres of farmers crop in gorakhpur

पहल: किसानों की सौ एकड़ फसल बचाने के लिए शुरू हुआ नाले का निर्माण, कमिश्नर से लगाई थी गुहार

Sat, 11 Sep 2021 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 11:38 AM IST
सार

भटहट के तीन गांवों के किसानों के लिए मुसीबत बन गया था गोरखपुर-महराजगंज रोड का चौड़ीकरण। कमिश्नर की सख्ती के बाद लोनिवि ने शुरू किया एक किमी लंबे नाले का निर्माण।

विज्ञापन
Construction of drain started in Gorakhpur to save 100 acres of farmers crop in gorakhpur
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी की पहल पर भटहट ब्लॉक के तीन गांवों के तमाम किसानों की खराब हो रही करीब सौ एकड़ फसल को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण शुरू कर दिया है। गोरखपुर-महराजगंज रोड को चौड़ा किए जाने से इन गांवों से पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया था, जिससे सौ एकड़ क्षेत्रफल में धान की फसल बर्बाद हो रही थी।
विज्ञापन


कोई सुनवाई नहीं होने पर गांव के किसानों ने कमिश्नर से गुहार लगाई थी। उन्होंने लोनिवि के अफसरों को समस्या का जल्द समाधान निकालने का निर्देश दिया था। गांवों के विकास और वहां की समस्याओं को करीब से समझने के लिए कमिश्नर रवि कुमार एनजी मंडल के अलग-अलग जिलों के 10 गांवों के प्रधानों व प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक कर संवाद कर रहे हैं। इसी दौरान किसानों की यह बड़ी परेशानी उनके सामने आई।
विज्ञापन


भटहट ब्लॉक के रामपुर खुर्द गांव के प्रधान प्रतिनिधि अवधेश सिंह ने कमिश्नर को बताया कि रामपुर खुर्द, रामपुर बुजुर्ग एवं बरगदही गांवों की सौ एकड़ क्षेत्रफल में फसल पानी के चलते बर्बाद हो रही है। उन्होंने समाधान सुझाते हुए कहा कि एक छोटा सा नाला बनाकर क्षेत्र का पानी निकाला जा सकता है। इसके बाद कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को नाला बनाने का निर्देश दिया, जिसके बाद बृहस्पतिवार से निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि प्रधानों से संवाद के दौरान यह समस्या सामने आई थी। रामपुर खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि ने उनके एवं आसपास के गांवों की फसल जल भराव के कारण नष्ट होने की जानकारी दी थी। समस्या के निस्तारण के लिए यह सुझाव सामने आया कि नाला बन जाने से इन गांवों में एकत्रित होने वाला पानी निकल जाएगा। लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में निर्देश देकर नाले का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed