फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka Gandhi Vadra Meeting in Gorakhpur Champa Devi Park: Congress party national general secretary Priyanka Gandhi Vadra may have public meeting in Gorakhpur Champa Devi Park

Priyanka Gandhi in Gorakhpur: गोरखपुर में यहां हो सकती है प्रियंका गांधी की सभा, तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी

Mon, 27 Sep 2021 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Sep 2021 05:59 PM IST
सार

जीडीए, पुलिस एवं जिला प्रशासन से अनुमति की कवायद शुरू। जनसभा की तारीख को लेकर संशय, पितृपक्ष के कारण हो सकता है परिवर्तन।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Meeting in Gorakhpur Champa Devi Park: Congress party national general secretary Priyanka Gandhi Vadra may have public meeting in Gorakhpur Champa Devi Park
गोरखपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के चंपा देवी पार्क में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा हो सकती है। यह सभा पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा 'हम वचन निभाएंगे' के समापन के मौके पर होनी है। कांग्रेस पार्टी की जिलास्तर इकाई द्वारा इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। जीडीए से अनुमति लेने के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन से अनुमति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि जनसभा की तारीख के बारे में अभी पार्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रतिज्ञा यात्रा दो अक्तूबर से शुरू होकर 12 अक्तूबर को समाप्त होनी थी। लेकिन पितृपक्ष की वजह से यात्रा अब नौ अक्तूबर से शुरू होगी, ऐसे में जनसभा की तारीख भी आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में अपने खोए जनाधार को फिर से हासिल करने के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा 'हम वचन निभाएंगे' शुरू कर रही है। यात्रा अयोध्या से आरंभ होकर बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज होते हुए गोरखपुर में 12 अक्तूबर को समाप्त होगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के अलावा गोरखपुर में जनसभा में संबोधित करेंगी। ऐसे में यात्रा और जनसभा को सफल बनाने के लिए जिला और महानगर कांग्रेस तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि वाराणसी से दो अक्तूबर से शुरू हो रही प्रतिज्ञा यात्रा की तारीख टल गई है। पितृ पक्ष के बाद इसके नौ अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में गोरखपुर में आयोजित होने वाली जनसभा की तारीख नए सिरे से तय हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि 12 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की जनसभा चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित है। जीडीए से इसके लिए बुकिंग करा ली गई है। वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन से इसके लिए अनुमति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

संध्या और प्रियंका के परिजनों से कर सकती हैं मुलाकात

निर्मला पासवान ने बताया कि प्रियंका गांधी नाव से स्कूल जाने वाली छात्रा संध्या निषाद के अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाली छात्रा प्रियंका के परिजनों से मुलाकात कर सकती हैं। इसके लिए राज्य नेतृत्व से वार्ता हो रही है।
 
प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए बैठक
प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की जिला एवं महानगर इकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने रविवार को वनटांगिया गांव में बैठक कर निषादों एवं अल्पसंख्यकों को आमंत्रित किया। दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि वनटांगिया गांव का निषाद वर्ग प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होकर उन्हें नाव भेंट करना चाहता है। प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में निषादों की टूटी नाव का मामला एवं रोजगार के प्रति लड़ाई लड़ी थी। अभी हाल ही में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोरखपुर में बाढ़ के दौरान नाव चलाकर स्कूल जाने वाली संध्या निषाद की सराहना की थी। इन सब को लेकर पूरे प्रदेश के निषाद समाज में खुशी है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में निषाद समुदाय का एक बड़ा तबका रैली पद यात्रा में शामिल होगा। कार्यक्रम में महानगर सचिव मुस्तफा अंसारी, बिरजू निषाद, मनोज निषाद, सुरेश निषाद, बेचनी देवी, रुमाली देवी, सद्भामा देवी, रामचन्दर निषाद, झीनक निषाद, राम सुमेस निषाद, जितेन्द्र निषाद, हरिश्चन्द्र निषाद, सुरेश निषाद, सोमई निषाद, राधे निषाद, बनारसी निषाद, पट्टू निषाद आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed