फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress general secretary Priyanka Gandhi addressed block presidents by phone in Gorakhpur

प्रियंका गांधी ने ब्लॉक अध्यक्षों को किया संबोधित, बोलीं- किसान विरोधी सरकार को झुकना ही पड़ेगा

Mon, 15 Mar 2021 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Mar 2021 10:53 AM IST
सार

  • कांग्रेस महासचिव ने प्रशिक्षण शिविर में फोन से ब्लॉक अध्यक्षों को किया संबोधित
  • बोलीं, ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी की नींव, उनकी मेहनत से मजबूत हुआ संगठन

विज्ञापन
Congress general secretary Priyanka Gandhi addressed block presidents by phone in Gorakhpur
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पार्टी हमेशा गरीबों और मजलूमों के साथ खड़ी रही है। इस सरकार में सबसे बड़ा हमला गरीबों और कमजोरों पर किया जा रहा है। सरकार किसान विरोधी और कुछ पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। यह विचारधारा की लड़ाई है। इसे और मजबूती से लड़ा जाएगा। हमारा फर्ज है कि हम अन्याय के खिलाफ खड़े हों। इस किसान विरोधी सरकार को झुकना ही पड़ेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव रविवार को गोला बाजार स्थित वीएसएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित पूर्वांचल जोन के ब्लॉक अध्यक्षों को मोबाइल फोन से संबोधित कर रही थीं। दो दिवसीय कार्यशाला के आखिरी दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस महासचिव को फोन किया और फोन पर ही प्रियंका ने ब्लॉक अध्यक्षों में जोश भरा।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की नींव हैं। ब्लॉक अध्यक्षों की मेहनत से संगठन मजबूत हुआ है। आगामी विधानसभा में सबसे बड़ी भूमिका ब्लॉक अध्यक्षों की है। कोरोना काल में जनसेवा, किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने और संगठन सृजन अभियान में ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका सराहनीय रही है। अब जरूरत न्याय पंचायत और ग्राम सभा कमेटियों को मजबूत बनाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रभात फेरी भी निकाली

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव होने मेंएक साल का वक्त है लेकिन अभी से कमर कस लेनी है। किसानों और नौजवानों के सवालों पर सड़क पर संघर्ष तेज करने की जरूरत है। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई की मार से आम आदमी की कमर टूट गयी है।

पेट्रोल, डीजल के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। यह सरकार चंद पूंजीपतियों के फायदे के लिए आम लोगों की जेबें खाली कर रही है। शिविर में उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव त्रिभुवन नारायण, मानिंद मिश्रा, प्रदीप कोरी, देवेंद्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, साहिल विक्रम तिवारी, सुनील तिवारी, विक्रांत साहनी व सत्यव्रत तिवारी समेत 11 जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

शिविर से पहले प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह और संगठन सचिव अनिल यादव के नेतृत्व में गोला बाजार में करीब पांच किलोमीटर लंबी प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें पूर्वांचल जोन के 155 ब्लॉक अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया।

नेटवर्क की रही समस्या
प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने बताया कि शिविर के समापन के मौके पर राष्ट्रीय महासचिव को वर्चुअल मंच से जुड़ना था लेकिन नेटवर्क नहीं आने के कारण उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed