फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   condition of Maheva Kanha Upvan Nagar colony residents upset

महेवा के कान्हा उपवन नगर का हाल: लोग बोले, वोट मांगने तो सब आते हैं, समस्या सुनने वाला कोई नहीं

Wed, 14 Dec 2022 01:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Dec 2022 01:40 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि वोट मांगने के लिए तो जनप्रतिनिधि उनके घर तक आ जाते हैं। मगर उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। कई दफा जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
condition of Maheva Kanha Upvan Nagar colony residents upset
महेवा स्थित कान्हा उपवन नगर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के वार्ड नंबर 38 महेवा स्थित कान्हा उपवन नगर में रहने वाले आम नागरिकों का बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि वोट मांगने तो सब आते हैं, समस्या सुनने वाला कोई नहीं बदहाली का आलम यह है कि कॉलोनी में न तो पक्की सड़क है न ही नाली का निर्माण हुआ है। घरों तक जाने वाली बिजली भी बांस व बल्ली के सहारे जा रही है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


जैसे-तैसे पैसा एकत्र कर कॉलोनी वासियों ने खुद सड़क पर मिट्टी गिराई है मगर, हल्की सी बारिश में उनका यह प्रयास बेकार हो जाता है। घुटने भर पानी के बीच कॉलोनीवासियों को जीवन यापन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वोट मांगने के लिए तो जनप्रतिनिधि उनके घर तक आ जाते हैं। मगर उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। कई दफा जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले कॉलोनीवासी
आपसी सहयोग से सड़क पर मिट्टी गिराई है। मगर, हल्की सी बारिश में हम लोगों का यह प्रयास बेकार हो जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई पुरसाहाल लेने वाला नहीं है।- रुदल गुप्ता, महेवा।

सड़क, पानी, जल निकासी और बिजली बुनियादी आवश्यकता है। कभी छिड़काव वगैरह नहीं होता है। समस्या तो बहुत जटिल पर निवारण करने वाला कोई नहीं है।- दिनेश पांडेय, कान्हा उपवन नगर।

बारिश के समय पानी लगने से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो जाता है। बच्चों को स्कूल और बड़ों को दफ्तर, दुकान जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सरकार समस्या का निवारण करें।- सीमा देवी, महेवा।


न सड़क, न नाली, बांस के सहारे घर तक बिजली का तार ले जाकर काम चला रहे हैं। बिजली विभाग को पत्र लिखा, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे।- रूपा कन्नौजिया, महेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed