{"_id":"6585828b02d62f5fa60e5c30","slug":"conclusion-of-ongoing-football-competition-at-regional-sports-stadium-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आजमगढ़ बना प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल चैंपियन, वाराणसी को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आजमगढ़ बना प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल चैंपियन, वाराणसी को 4-0 से हराया
Fri, 22 Dec 2023 06:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:21 PM IST
सार
आजमगढ़ की टीम शुरू से ही कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। उसने अपने सभी मैच एकतरफा जीते। आजमगढ़ की टीम ने फाइनल में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। मैच के 7वें मिनट में ही सोनम ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
फाइनल मैच में प्रतिभा करते आजमगढ़ एवं वाराणसी की टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम चैंपियन बनी। खेल निदेशालय यूपी और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल ने वाराणसी मंडल को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
आजमगढ़ की टीम शुरू से ही कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। उसने अपने सभी मैच एकतरफा जीते। आजमगढ़ की टीम ने फाइनल में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। मैच के 7वें मिनट में ही सोनम ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद सरिता ने 12वें व 16वें मिनट में लगातार गोल करके इस बढ़त को 3-0 बना दिया।
विज्ञापन
वाराणसी की टीम इसके बाद बैकफुट पर चली गई और मैच में वापसी नहीं कर पाई। आजमगढ़ की तरफ से सोनम ने 50वें मिनट में एक गोल की टीम को अजेय बना दिया और 4-0 की बढ़त से टीम ने ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
फुटबॉल मैच का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय मंत्री क्रीड़ा भारती अविरल शर्मा, आजाद सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, करुणेश, सनी सिंह, राजदीप आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आबजर्वर की भूमिका मोहम्मद हमजा एवं निर्णायक की भूमिका संजय साहनी, आमिर खान, रतन सिंह, मेहताब अहमद आदि ने निभाई।