फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Computer operators of Panchayati Raj Department got gift of extension of service

खुशखबर: पंचायती राज विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिला सेवा विस्तार का तोहफा, मार्च में खत्म हो गया था कार्यकाल

Thu, 16 Sep 2021 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 08:14 PM IST
सार

14वें वित्त आयोग के तहत कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सेवाएं दे रहे थे। कार्यों की अधिकता को देखते हुए 14वें वित्त के प्रशासनिक एवं तकनीकी मदद से इनकी तैनाती की गई।

विज्ञापन
Computer operators of Panchayati Raj Department got gift of extension of service
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने पंचायती राज विभाग में सेवा दे रहे कंप्यूटर आपरेटरों को सेवा विस्तार दे दिया है। 14वें वित्त आयोग के तहत कार्यरत इन कंप्यूटर ऑपरेटर के सेवा विस्तार के लिए बुधवार को शासनदेश भी जारी हो गया। उम्मीद है कि 31 मार्च 2021 से बकाया वेतन भी शीघ्र ही इन्हें जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन ने 10 अगस्त 2020 को जारी शासनदेश से सूबे के समस्त जनपदों के विकास खंडों में 10 हजार रुपये प्रतिमाह पर कम्प्यूटर ऑपरेटर रखे जाने की स्वीकृति दी थी। कार्यों की अधिकता को देखते हुए 14वें वित्त के प्रशासनिक एवं तकनीकी मदद से इनकी तैनाती की गई। इनके कार्यकाल को 31 मार्च 2021 तक के लिए विस्तारित कर दिया गया। 31 मार्च को सेवा खत्म होने के बाद से ही विस्तार को लेकर सभी कंप्यूटर ऑपरेटर परेशान थे।
विज्ञापन


मगर कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। तभी से विभाग के ये कंप्यूटर ऑपरेटर बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। प्रशासन व शासन में कोई सुनवाई नहीं होने पर सेवा विस्तार को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा बयां की और बताया कि कैसे वैश्विक महामारी कोरोना में भी उन्होंने डटकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उसी समय आश्वस्त किया था कि उनकी रोटी रोजी के संकट का समाधान कराएंगे। सेवा विस्तार के बाद अब इस समस्या का समाधान हो चुका है, उम्मीद है कि जल्द ही उनके वेतन का भी भुगतान हो जाएगा।


डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी ब्लाक पर 14वें वित्त आयोग के तहत तकनीकी एवं प्रशासनिक मद की अवशेष धनराशि से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों का भुगतान किया जाएगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed