फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complete work of Automatic Block Signal System on time

समीक्षा बैठक: ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम का काम समय से करें पूरा, जीएम ने दिए निर्देश

Tue, 05 Dec 2023 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Dec 2023 02:50 PM IST
सार

लाइन क्षमता की बढ़ोतरी तथा रेल खंडों के गति बढ़ाए जाने को ध्यान में रखते हुए ऑटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य के हो जाने पर एक ब्लाॅक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनों को चलाया जा सकेगा। इस वित्त वर्ष में डोमिनगढ़ से बस्ती तथा देवरिया सदर से गोरखपुर कैंट रेल खंडों में यह कार्य पूर्ण किया जाना है।

विज्ञापन
Complete work of Automatic Block Signal System on time
जीएम रेलवे सौम्या माथुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने सोमवार को सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बस्ती-गोरखपुर- देवरिया के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम का काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार पांडेय ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सिग्नल विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य-कलापों की जानकारी दी। बताया कि समपार फाटकों की इंटरलॉकिंग की जा रही है। इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर और स्लाइडिंग बूम लगाए जा रहे हैं। सभी स्टेशनों को वाईफाई सुविधा और प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


लाइन क्षमता की बढ़ोतरी तथा रेल खंडों के गति बढ़ाए जाने को ध्यान में रखते हुए ऑटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य के हो जाने पर एक ब्लाॅक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनों को चलाया जा सकेगा। इस वित्त वर्ष में डोमिनगढ़ से बस्ती तथा देवरिया सदर से गोरखपुर कैंट रेल खंडों में यह कार्य पूर्ण किया जाना है। पूर्वोत्तर रेलवे का यह पहला खंड होगा जहां पर ऑटोमेटिक ब्लाॅक सिग्नलिंग व्यवस्था इस वित्त वर्ष के अंत तक शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार पांडेय, अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर निर्माण नीलाभ महेश, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed