फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   compleate collectorate including DM, SSP office closed for two days

डीएम, एसएसपी दफ्तर समेत पूरा कलेक्ट्रेट दो दिन बंद

Wed, 15 Jul 2020 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
compleate collectorate including DM, SSP office closed for two days
डीएम, एसएसपी दफ्तर समेत पूरा कलेक्ट्रेट दो दिन बंद
विज्ञापन

गोरखपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मिलने पर पूरे कलेक्ट्रेट को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए 15 और 16 जुलाई (दो दिन) के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ कोविड-19 कंट्रोल रूम, एनआईसी का वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल और रजिस्ट्री कार्यालय ही खुला रहेगा।
एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दिन कलेक्ट्रेट में स्थित सभी दफ्तरों और परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है लिहाजा कोई भी वहां आए-जाए नहीं। बैनामा कराने के लिए जिन्हें रजिस्ट्री दफ्तर जाना है वे कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही बाएं जाने वाले रास्ते को पकड़ लें जो आगे जाकर सीधे रजिस्ट्री दफ्तर से जुड़ता है। कोई भी व्यक्ति परिसर में इधर-उधर घूमता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय नहीं छोड़ सकते कर्मचारी
एडीएम फाइनेंस ने बताया कि दो दिन कार्यालय बंद रहने तक परिसर के सभी कार्यालयों के अफसर-कर्मचारी बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के शहर से बाहर नहीं जा सकते। वे अपने घरों से ही काम करेंगे और फोन पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। बड़ी संख्या में लोग रोजाना पुलिस और कलेक्ट्रेट में समस्याओं को लेकर आते हैं। ऐसे में एहतियातन पूरा कलेक्ट्रेट परिसर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ कोविड-19 कंट्रोल रूम, एनआईसी का वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम और रजिस्ट्री दफ्तर खुले रहेंगे। दोनों दिन सभी कार्यालयों समेत पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
- के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed