{"_id":"5f0f28828ebc3e63d704563c","slug":"company-director-arrested-for-fraud-of-crores-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से की गई थी करोड़ों की ठगी, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से की गई थी करोड़ों की ठगी, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
Wed, 15 Jul 2020 09:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर रकम दोगुना करने और सस्ते दर पर फ्लैट व जमीनें उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह कंपनी का प्रमुख डायरेक्टर है।
विज्ञापन
इनकी पहचान जनकपुरी, नई दिल्ली निवासी मनोज अधिकारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने किम इंफ्रास्ट्रक्चर, नेक्टर कामर्शियल, किम फ्यूचर विजन और हेल्प फाइनेंस के नाम से चार कंपनियां बनाकर 284 करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
एसपी हेमराज मीणा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस गिरोह का मुख्य आरोपित रविंद्र सिंह सिद्धू पहले ही पकड़ा जा चुका है। वह इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। दिसंबर 2019 में जिले की कोतवाली में हेल्प फाइनेंस कंपनी के नाम से 74 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज था। उसकी तफ्तीश के दौरान पुलिस मनोज अधिकारी तक पहुंची।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- माफिया राकेश यादव पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर, गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों में है शामिल
उसे पुलिस ने बुधवार को कचहरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से फ्राड से जुड़े कई अभिलेख बरामद किए गए हैं। इसी मनोज ने शहर के रोडवेज के पास शाखा खोलकर 74 लाख रुपये वादी से जमा कराए थे।
एसपी का कहना है कि 1999 से अब तक इस जिले में कुल चार करोड़ 60 लाख रुपये लोगों के ठगे गए हैं। शिकायत अभी तक सिर्फ एक ही व्यक्ति ने की है। एसपी के अनुसार, कोतवाल रामपाल यादव, एसआई विनोद कुमार यादव, कन्हैया पांडेय, आरक्षी हरेंद्र यादव और अभिषेक कुमार ने आरोपित को गिरफ्तार किया। इन पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।