{"_id":"5e5bd6668ebc3ec54c6d6332","slug":"communicable-disease-eradication-programme-organized-in-khoraabaar-phc-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: संचारी रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन, जिले के प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: संचारी रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन, जिले के प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
Sun, 01 Mar 2020 09:06 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:06 PM IST
सार
- खोराबार पीएचसी पर संचारी रोग उन्मूलन कार्यक्रम का जिले के प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
- सरकार के टीकाकरण अभियान से इंसेफेलाइटिस में आई गिरावट : रमापति शास्त्री
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि मरीजों के उपचार के लिए विभिन्न पद्धतियों के साथ सबसे जरूरी है, संवेदना। यह सभी पद्धतियों पर भारी है। अगर डॉक्टर मनोभाव से मरीजों का उपचार करने के साथ संवेदना दिखाएं तो मरीज जल्द ठीक हो सकते हैं।
वह पीएचसी खोराबार के प्रांगण में संचारी रोग उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार संचारी रोग उन्मूलन के जरिए दिमागी बुखार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संकल्प दिलाया कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें। वहीं पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हों। बस्ती और गोरखपुर मंडल में इंसेफेलाइटिस में 90 प्रतिशत गिरावट आई है।
यह संभव सरकार के टीकाकरण अभियान से हुआ है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि एक से सात माह तक केबच्चों को बुखार अगर आता है तो सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इस बीच आरोग्य मेले का आयोजन भी किया गया। इसमें अन्नप्राशन कर बच्चे को केक काटकर खिलाया गया। मुसहर बस्ती की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी हुई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत जिले के 9.5 लाख घरों तक आशा कार्यकर्ता जाएंगी और इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूक करेंगी। बताया कि 57 हजार छूटे बच्चों का जेई से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच आरोग्य मेले में 155 मरीजों की जांच भी की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने दीप जलाकर की। इसके बाद लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए सीएचसी से ही रैली निकाली गई। रैली में प्रभारी मंत्री ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर एडी हेल्थ जनार्दन मणि त्रिपाठी, पीएचसी प्रभारी राजेश कुमार, राजेश यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्वेता पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, भाजपा खोराबार मंडल प्रभारी छोटे लाल पासवान, रामकेवल पासवान आदि मौजूद रहे।