फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commode and washbasin facilities now available in guard cabins on the NER.

Gorakhpur News: एनईआर में अब गार्ड के केबिन में कमोड व वॉशबेसिन की सुविधा

Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Commode and washbasin facilities now available in guard cabins on the NER.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के केबिन (ब्रेकवान) में अब आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। गार्ड को बैठने के लिए घुमावदार कुर्सी के साथ ही केबिन में कमोड एवं वॉशबेसिन की सुविधा मिलेगी। लखनऊ मंडल के गोंडा डिपो में गार्ड केबिन को आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। जल्द ही इसे सभी ट्रेनों में उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आरडीएसओ के मानकों के अनुरूप गार्ड केबिन को बदला गया है। इससे लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान ट्रेन मैनेजरों का कार्य बेहतर बनेगा जिससे वह शारीरिक थकान के बिना पूरी एकाग्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गार्ड केबिन को गार्ड की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। केबिन में आर्म रेस्ट, हाइट एडजस्टमेंट एवं 360 डिग्री रोटेशन वाली विशेष कुर्सियां, गार्ड को वॉकी-टॉकी होल्डर, वॉटर बॉटल स्टैंड, सुरक्षा के लिए दोनों तरफ 520 मिमी बड़े ग्रैब हैंडल एवं फुट रेस्ट और कमोड एवं वॉश बेसिन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed