फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Committee of seven people will take decision on disputes related to Ramlila, team decided

Gorakhpur News: सात लोगों की कमेटी लेगी रामलीला से जुड़े विवादों पर फैसला, टीम तय

Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Committee of seven people will take decision on disputes related to Ramlila, team decided
सराफा मंडल और बर्डघाट रामलीला की संयुक्त बैठक कुछ देर में ही स्थगित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। बर्डघाट रामलीला कमेटी में रामलीला मैदान को लेकर सामने आए विवाद के बाद अब ऐसे मामलों की जांच के लिए सात लोगों की टीम बना दी गई है। रामलीला मैदान का संचालन पहले की तरह ही होगा, लेकिन पार्षद लाली गुप्ता जैसी ही शिकायतें और न सामने आ सकें, इसके लिए सात लोगों की स्वतंत्र टीम घोषित कर दी गई है।
शुक्रवार की देर रात सराफा भवन में सराफा मंडल और बर्डघाट रामलीला कमेटी की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आंतरिक विवादों की वजह से बैठक थोड़ी देर में ही खत्म कर दी गई। तय किया गया कि अब सात लोगों की टीम इस पूरे मामले में बैठक करेगी और जांच कर रिपोर्ट भी देगी।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि कमेटी अपने प्रपत्रों, आवेदन और बुकिंग के सभी प्रमाणपत्र और बैंक खातों की डिटेल इस सात लोगों की कमेटी को देगी। इसके बाद कुछ बड़े फैसले भी हो सकते हैं। वायरल वीडियो और फोटो को लेकर भी संगठन कठोर कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा मंडल के मंत्री हरिद्वार वर्मा ने बताया कि बैठक बुलाई गई थी, लेकिन जिम्मेदार पदाधिकारी और सदस्य नहीं आ पाए थे। ऐसे में बैठक को थोड़ी देर बाद स्थगित करनी पड़ी। कुछ आंतरिक फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed