{"_id":"611e6d598ebc3e7a157ea070","slug":"commissioner-will-communicate-daily-with-10-villege-head-kotdars","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 10 प्रधानों-कोटेदारों से रोज संवाद करेंगे कमिश्नर, टिप्स भी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 10 प्रधानों-कोटेदारों से रोज संवाद करेंगे कमिश्नर, टिप्स भी देंगे
Thu, 19 Aug 2021 08:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 08:10 PM IST
सार
पंचायतों में विकास को गति देने की तैयारी, प्रधानों की कार्ययोजना सुनेंगे।
विज्ञापन
कमिश्नर रवि कुमार एनजी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पंचायतों में विकास की गति को और तेज करने के लिहाज से कमिश्नर रवि कुमार एनजी 10 प्रधानों-कोटेदारों से रोजाना संवाद करेंगे। विकास कार्यों को और गति देने के लिए यह पहल की गई है। प्रधानों को आयुक्त कार्यालय में बुलाकर पंचायतों के विकास के लिए उनकी योजनाएं सुनने के साथ ही कमिश्नर उन्हें जरूरी टिप्स देंगे।
विज्ञापन
योजना के कामों में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा होगी और उसका निस्तारण भी कराया जाएगा। कमिश्नर इसकी मॉनिटरिंग भी खुद करेंगे। शुरुआत गोरखपुर के पंचायतों से होगी। फिर क्रमवार देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के प्रधानों से भी कमिश्नर संवाद करेंगे। कोटेदारों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें समय से खाद्यान्न वितरण के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। घटतौली पर भी पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
कोटेदारों के 20 करोड़ भी जल्द मिलेंगे
कमिश्नर की पहल पर कोटेदारों के एक दशक से ज्यादा बकाये का भुगतान अब होने लगा है। मंडल के 5000 कोटेदारों का 10 साल का बकाया 43 करोड़ एक महीने के अंदर भुगतान कर दिया गया। मंडल में करीब 20-22 करोड़ रुपये का और कोटेदारों का बकाया रह गया है। कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही उसका भी भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
कोटेदार भी जिम्मेदारी निभाएं: कमिश्नर
कमिश्नर ने बताया कि किसी भी कोटेदार को भुगतान में यदि दिक्कत हो तो वह सीधे उनसे मिल सकते हैं। संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि सरकार, कोटेदारों की की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे भी अपने हिस्से का काम निष्ठा और ईमानदारी से करें। किसी के खिलाफ शिकायत नहीं आनी चाहिए। वर्ना जांच कराकर उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।