{"_id":"65dcf976972cf1dca00826ee","slug":"commissioner-upset-over-laxity-in-work-notice-to-two-xens-of-gda-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-479618-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार्य में शिथिलता पर कमिश्नर खफा...जीडीए के दो एक्सईएन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार्य में शिथिलता पर कमिश्नर खफा...जीडीए के दो एक्सईएन को नोटिस
Tue, 27 Feb 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पैड़लेगंज-मोहद्दीपुर रामगढ़ताल रिंग रोड व मॉडल ग्राम सोनबरसा के निर्माण में देरी पर कार्रवाई के निर्देश परियोजना पूर्ण करने की समयावधि में वृद्धि नहीं कर पाएंगे अभियंता, लेनी होगी बोर्ड से अनुमति
कमिश्नर की अध्यक्षता में जीडीए सभागार में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में निर्माण कार्यों में देरी पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सख्त रुख अपनाया है। पैड़लेगंज-मोहद्दीपुर रामगढ़ताल रिंग रोड और सोनबरसा ग्राम को माॅडल ग्राम बनाने, पंचायत भवन व स्मार्ट स्कूल निर्माण में देरी पर दो एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि कोई भी अभियंता अपने स्तर से परियोजना पूर्ण करने की समयावधि में वृद्धि नहीं करेगा। यदि परियोजना पूर्ण करने के लिए समय बढ़ाने की जरूरत होगी तो जीडीए बोर्ड से उसकी सहमति लेनी होगी। परियोजना पूरी करने में होने वाली देरी के लिए संबंधित अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
कमिश्नर सोमवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) सभागार में आयोजित बैठक में प्राधिकरण की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ले रहे थे। कमिश्नर ने त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2021-22, 2022-23 में अभी तक छह परियोजनाओं का पूर्ण न कराने के लिए अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह एवं सोनबरसा ग्राम को माॅडल ग्राम बनाने, पंचायत भवन व स्मार्ट स्कूल के लिए सीएसआर फंड से बनाने में हो रहे विलंब के लिए अधिशासी अभियंता अरुण तायल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि दोनों लोगों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब किया जाए। उन्होंने कहा कि सचिव एवं अधिशासी अभियंता की संयुक्त समिति बनाकर सभी निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और उसकी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए। खोराबार में मेडिसिटी आवासीय योजना, राप्ती नगर विस्तारीकरण, रामगढ़ताल रिंग रोड और रामगढ़ताल के आसपास पर्यटन विकास परियोजनाओं का बिंदुवार विस्तृत समीक्षा के बाद निर्देशित किया गया कि प्राधिकरण द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं का एक टाइम स्लैब बनाया जाए और उसकी नियमित समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने जीडीए के आय के स्रोतों के विषय में बताया। मंडलायुक्त ने आय बढ़ाने एवं मितव्ययिता बरतने का निर्देश दिया।
--
गोरक्ष एन्क्लेव पार्ट-दो व गोरखपुर हॉट का सीएम से शिलान्यास की तैयारी
जीडीए की दो महत्वपूर्ण योजनाएं गोरक्ष एन्क्लेव आवास योजना और गोरखपुर हॉट का शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि गोरक्ष एन्क्लेव पार्ट-दो की योजना का डीपीआर तैयार कर लिया जाए ताकि जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के हाथों इसका शिलान्यास कराने के लिए कार्यक्रम लिया जाए। उन्होंने सिटी माल के सामने प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे गोरखपुर हाट के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोरक्ष एन्क्लेव आवास योजना, ग्राम सोनबरसा के माॅडल टाउन योजना, पंचायत भवन व स्मार्ट स्कूल निर्माण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संंबंधित अभियंताओं को चेतावनी दी।
-- --
10 करोड़ की परियोजनाओं के लिए बोर्ड से लेनी होगी स्वीकृति
कमिश्नर ने कहा कि प्राधिकरण में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं को जीडीए बोर्ड से स्वीकृति मिलेगी। उन्हें बताया कि गया 63 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त त्वरित आर्थिक विकास योजना से भी 22 विद्यालयों के कायाकल्प का काम किया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि महत्वपूर्ण योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए।
-- -
परियोजनाओं की थर्ड पार्टी ऑडिट कराएं
कमिश्नर ने कहा कि खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना, राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना, ताल रिंग रोड व रामगढ़ताल के आसपास पर्यटन विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की समय-समय पर थर्ड पार्टी से आडिट जरूर कराएं।