{"_id":"6a5402e60a95e554900c1561","slug":"commemorative-medals-are-more-than-just-university-medals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1383169-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विश्वविद्यालय पदक से अधिक हैं स्मृति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विश्वविद्यालय पदक से अधिक हैं स्मृति पदक
Mon, 13 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावियाें पर पदकों की बरसात होगी। 74 मेधावियों को कुल 162 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालय से अधिक स्मृति पदक शामिल हैं। कुलाधिपति कार्यालय को स्वर्ण पदक विजेताओं की अनंतिम सूची भेज दी गई है।
मेधावियों और टॉपर्स को दिए जाने वाले 162 स्वर्ण पदक में 68 विश्वविद्यालय और 94 पदक प्रतिष्ठित लोगों की ओर से अपने पूर्वजों की स्मृति में प्रायोजित हैं। कई मेधावी छात्र-छात्राओं को एक से अधिक पदक मिलेंगे। छह अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडल और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
हालंकि अभी तक स्वर्ण पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी नहीं की जा सकी है। जिन अघोषित परीक्षा परिणामों के कारण सूची को अंतिम रूप देने में देरी हो रही है, उन परिणामों को घोषित कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। समारोह में विभिन्न संकायों के टॉपर छात्रों को कुलाधिपति और अन्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा।