{"_id":"5f6270e78ebc3e74b340816a","slug":"comisnar-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3658305142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बेड खाली होने पर भी कोरोना मरीज को लौटाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बेड खाली होने पर भी कोरोना मरीज को लौटाया तो होगी कार्रवाई
Thu, 17 Sep 2020 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर के अस्पतालों से कोरोना मरीजों को लौटाए जाने की शिकायतें मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। हिदायत दी है कि बेड खाली रहने पर भी अगर किसी अस्पताल ने मरीज को लौटाया तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रोजाना बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत जिले के सभी अस्पतालों में बेडों की विशेष तौर पर निगरानी होगी।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत कुछ अन्य अस्पतालों से मरीज लौटाए जाने की शिकायतों पर कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने गहरी नाराजगी जताई है। कमिश्नर ने मंगलवार की देर शाम हुई ऑनलाइन बैठक में भी सभी अस्पताल संचालकों को चेतावनी दी कि किसी भी दशा में बिना इलाज के कोई भी मरीज लौटना नहीं चाहिए। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम समेत कई अफसरों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। कमिश्नर-डीएम खुद भी रोजाना अलग-अलग अस्पतालों का निरीक्षण कर इलाज समेत अन्य सुविधाओं को जांच रहे हैं।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी निजी अस्पताल प्रबंधनों को भी जिला प्रशासन के पास रोजाना यह रिपोर्ट भेजनी होगी कि उनके यहां कितने मरीज भर्ती किए गए और अभी कितने बेड खाली हैं। कोई लापरवाही सामने आई तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।