{"_id":"610a9264e6218440021b0d44","slug":"combined-b-ed-entrance-exam-in-6-august-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BEd Entrance Exam: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कल, मंडल में 32,599 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BEd Entrance Exam: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कल, मंडल में 32,599 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
Thu, 05 Aug 2021 09:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 09:20 AM IST
सार
गोरखपुर देवरिया और कुशीनगर के 77 केंद्रों पर परीक्षा होगी, संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों को विशेष राशि एवं कोरोना
किट दी गई।
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2021 छह अगस्त को मंडल के 77 केंद्रों पर होगी। कुल 32500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें गोरखपुर के 21,589 शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले के 49 केंद्रों के केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की तैयारी बैठक दीक्षा भवन में हुई। बैठक में नोडल उप समन्वयक व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। नोडल समन्वयक प्रो. सुषमा पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्कैनर एवं सैनिटाइजर की सुविधा के लिए विशेष धनराशि दी जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए कोरोना किट भी उपलब्ध कराया गया है। प्रो. पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के 49 परीक्षा केंद्रों पर कुल 21,589 अभ्यर्थी, कुशीनगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर 4400 तथा देवरिया के 18 परीक्षा केंद्रों पर 6640 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए हैं। इसकी निगरानी लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी। प्रो. पांडेय ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश डाउनलोड कर लें तथा उस पर अंकित सभी निर्देशों का अध्ययन कर लें।
दो पालियों में होगी परीक्षा
प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटे पहले पहुंचना होगा।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थी ध्यान रखें
- प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा दो फोटोग्राफ जरूर लाएं। ये फोटो वही हो जैसी प्रवेश पत्र में मुद्रित है।
- अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड,
पासपोर्ट) जरूर लाएं। प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुंच जाएं।
- काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
- दिव्यांग (नवीन अभ्यर्थी जिन्हें लेखन सहायक चाहिए वे एक दिन पूर्व केंद्र
से जरूर संपर्क करें।
- कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लाएं।
परीक्षा के दिन अभ्यर्थी ध्यान रखें
- प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा दो फोटोग्राफ जरूर लाएं। ये फोटो वही हो जैसी प्रवेश पत्र में मुद्रित है।
- अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड,
पासपोर्ट) जरूर लाएं। प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुंच जाएं।
- काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
- दिव्यांग (नवीन अभ्यर्थी जिन्हें लेखन सहायक चाहिए वे एक दिन पूर्व केंद्र
से जरूर संपर्क करें।
- कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लाएं।