फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   colors of Holikotsav blossomed in the presence of CM Yogi

Gorakhpur: सीएम योगी की मौजूदगी में खिलखिलाए होलिकोत्सव के रंग, होली मिलन में उमड़ा हुजूम, CM ने की पुष्प वर्षा

Wed, 08 Mar 2023 08:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिकादहन भस्म के तिलक से हुई। होली पर्व पर यह गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा का हिस्सा है। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के अन्य साधु संतों ने भी होलिकादहन भस्म का तिलक लगाया।

विज्ञापन
colors of Holikotsav blossomed in the presence of CM Yogi
पुष्प वर्षा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरक्षनगरी उमंग, उल्लास और सामाजिक समरसता के रंगों में सराबोर रही। सीएम की मौजूदगी में होलिकोत्सव के रंग सुबह से शाम तक खूब खिलखिलाए।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिकादहन भस्म के तिलक से हुई। होली पर्व पर यह गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा का हिस्सा है। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के अन्य साधु संतों ने भी होलिकादहन भस्म का तिलक लगाया। होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचे और वहां मौजूद भक्तों, श्रद्धालुओं पर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली। मंदिर के चबूतरे पर भक्तों ने खूब फाग गीत गाए । सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया। सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं देने के बाद सीएम पाण्डेयहाता से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा का नेतृत्व करने चले गए। 
विज्ञापन


बुधवार शाम मुख्यमंत्री एवं गोराखपीठाधीश्वर के सानिध्य में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों पर गुलाब के पुष्पों की वर्षा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुखमय, अरोग्यमय, समृद्धमय,  शांतिमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के पर्व एवं त्योहार सदैव बुराई छोड़ अच्छाई के मार्ग पर चलने, सामूहिकता, समरसता और लोक कल्याण की प्रेरणा देते हैं। होली मिलन समारोह में सुपरिचित लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय एवं अन्य कलाकारों ने कई कर्णप्रिय होली गीतों की प्रस्तुति की। होली मिलन समारोह में सबके लिए मंदिर प्रबंधन की तरफ से जलपान की भव्य व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed