फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Colorful start of Gorakhpur festival from today

UP: गोरखपुर महोत्सव का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ, बोले- महोत्सव हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा

Thu, 12 Jan 2023 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Jan 2023 11:11 AM IST
सार

गोरखपुर महोत्सव के प्रमुख आयोजन तीन दिन के हैं लेकिन शिल्प मेला 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न हस्त शिल्प स्टॉल, वाणिज्यिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा ऑटो मोबाइल एक्स्पो का भी आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान कृषि, फ्रूट एंड वेजीटेबल शो, पुष्प प्रदर्शनी समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Colorful start of Gorakhpur festival from today
गोरखपुर महोत्सव 2023 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का बुधवार को भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम स्थल चंपा देवी पार्क में महोत्सव का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव, संस्कृति, कला और साहित्य के संरक्षण व संवर्धन का बड़ा प्रयास है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है। इसमें न केवल पूर्वांचल की संस्कृति बल्कि यहां की अनेक हस्तशिल्प कलाओं, संगीत तथा अन्य विधाओं में दक्षता को प्रदर्शित करने का भरपूर मौका मिलता है। यह प्रतिभाओं को मुखरता प्रदान करने का एक सशक्त मंच होने के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इको टूरिज्म की अद्भुत संभावना है। प्रदेश में इसे बढ़ाने का कार्य सरकार की ओर से किया जा रहा है। रामगढ़ताल के सुंदरीकरण को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

युवा क्लब बनाकर युवाओं की प्रतिभाओं को निखार रहे

पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब उत्तर प्रदेश एक ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से युवा क्लब बनाकर युवाओं की प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। सरकार ने कलाकारों को सीधे उनके बैंक एकाउंट में मानदेय पहुंचाकर भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शिता का माहौल बनाया है।

स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करें : रवि किशन
सदर सांसद रवि किशन ने महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं। गोरखपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होकर मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करें। महोत्सव के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, डॉ. विमलेश पासवान, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

11 से 17 तक लगेगा शिल्प मेला

गोरखपुर महोत्सव के प्रमुख आयोजन तीन दिन के हैं लेकिन शिल्प मेला 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न हस्त शिल्प स्टॉल, वाणिज्यिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा ऑटो मोबाइल एक्स्पो का भी आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान कृषि, फ्रूट एंड वेजीटेबल शो, पुष्प प्रदर्शनी समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

11 जनवरी के मुख्य कार्यक्रम
-11 बजे महोत्सव का शुभारंभ
- सबरंग दोपहर 02:30 से शाम 06:30 बजे तक
- बॉलीवुड नाइट अमन त्रिखा, मुंबई, शाम 06:30 से 07:30 बजे तक
- कैलाश खेर, मुंबई रात्रि 07:30 बजे से

12 जनवरी के मुख्य कार्यक्रम
- लोकरंग दोपहर 1:30 से 5:30 बजे तक
- फैशन शो वनटांगिया (सुगम सिंह शोखावत) शाम 05.30 से 06.00 बजे तक
- बॉलीवुड नाइट असित त्रिपाठी, शाम 06:30 से 07.30 बजे तक
- लोक गायन पद्मश्री मालिनी अवस्थी, रात्रि 07:30 से 09:30 बजे तक
- कवि सम्मेलन रात्रि 09:30 से

13 जनवरी के मुख्य कार्यक्रम
- काव्य पाठ रवि किशन : दोपहर 03:00 बजे से
- अग्निहोत्री बंधुओं का भजन कार्यक्रम : 03:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
- सबरंग : शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक
- बॉलीवुड नाइट : सोनू निगम, शाम 07:30 बजे से
11-17 जनवरी तक शिल्प मेला, व्यापार पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed