{"_id":"6566453606d33502a6001cf7","slug":"college-was-built-on-municipal-corporation-land-notice-given-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-383142-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम की जमीन पर बनवा रखा था कॉलेज, दिया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम की जमीन पर बनवा रखा था कॉलेज, दिया गया नोटिस
विज्ञापन
मानबेला में नगर निगम की करीब 1.6 एकड़ पर कब्जा, 65 डिसमिल पर बनवाया कॉलेज
अपर नगर आयुक्त ने राजस्व की टीम के साथ कराई पैमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम की टीम संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मानबेला में नगर निगम की 1.6 एकड़ जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर निर्माण करा लेने की जांच कराई गई। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में मानबेला स्थित करीब 65 डिसमिल जमीन पर कब्जेदारों को नोटिस देकर सीमांकन किया। आरोप है कि कब्जेदारों ने इस जमीन पर कॉलेज का भवन और घर बनवाया हुआ था। वहीं, खाली पड़ी 41 डिस्मिल जमीन की बाड़बंदी कर उसे भी सुरक्षित किया।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के मुताबिक, शिकायत मिली थी कि मानेबला में आराजी संख्या 677 में निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करवाया गया है। इसपर राजस्व और प्रवर्तन टीम की मदद से जमीन का सीमांकन कराया गया। इस दौरान मौके पर निगम की 1.6 एकड़ जमीन चिन्हित की गई। इसमें 62 डिसमिल पर कॉलेज की डिजाइन में एक मकान और उसकी बाउंड्रीवाल और एक स्थानीय व्यक्ति की ओर से तीन डिसमिल जमीन पर टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया गया है।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों को नोटिस जारी करके सात दिन के भीतर कब्जा हटाने और भू अभिलेख प्रस्तुत करने की चेतावनी दी गई है। तय समय में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान बताया गया कि काॅलेज संचालित नहीं होता है और वहां कोई रहता भी नहीं है।
विज्ञापन
कोट
नगर निगम लगातार ऐसी कार्रवाई करती रहेगी। सरकारी संपत्ति पर कब्जेदारी की सूचना आम लोग भी दे सकते हैं। उनके नाम गोपनीय रखे जाएंगे। जमीनों पर कब्जा खत्म करवा कर शासन की योजनाओं के अनुसार विकास के काम किए जाएंगे।
गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त