फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cold catching pace market decorated with woolen clothes

Gorakhpur Winter: ठंड पकड़ रही रफ्तार, ऊनी कपड़ों से सजे बाजार

Sat, 19 Nov 2022 11:26 AM IST
vivek shukla मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर।
मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Nov 2022 11:26 AM IST
सार

दुकानदार एजाज ने बताया कि महिलाओं व युवतियों के लिए वूलेन की लंबी कुर्ती, लैगिंग, प्लाजो सेट की आकर्षक रेंज है। कार्डिगन, लांग स्वेटर, कश्मीरी शॉल भी शहरवासियों को लुभा रहे हैं।

विज्ञापन
Cold catching pace market decorated with woolen clothes
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सर्दियों की दस्तक के साथ ही ऊनी कपड़ों के बाजार भी सज गए हैं। बच्चों के लिए खासकर बेबी हेडफोन, खरगोश, मिक्की माउस, मंकी, शेर, हाथी और सेंटा क्लाज टोपियां अभिभावकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। 90 से 200 रुपये की रेंज में बच्चों के लिए आकर्षक ऊनी टोपियां सभी को लुभा रही हैं।

विज्ञापन


हर बार कुछ नया खरीदने की चाह रखने वाले युवा इस बार स्पोर्ट्स जैकेट और मोदी स्टाइल सदरी की ज्यादा मांग कर रहे हैं। ब्लेजर और स्वेटरों की मांग भी ज्यादा है। बाजार में 800 से लेकर 5,000 रुपये तक की जैकेट उपलब्ध है। युवाओं में खासा लोकप्रिय हो चुकी मोदी स्टाइल सदरी 900 रुपये से 1,700 में उपलब्ध है।
विज्ञापन


टाउनहाल स्थित कचहरी क्लब में कश्मीर से आए दुकानदार आरिफ सफीक ने बताया कि इस बार बाजार में युवाओं की पसंद को खास अहमियत दी गई है। दुकानदार एजाज ने बताया कि महिलाओं व युवतियों के लिए वूलेन की लंबी कुर्ती, लैगिंग, प्लाजो सेट की आकर्षक रेंज है। कार्डिगन, लांग स्वेटर, कश्मीरी शॉल भी शहरवासियों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध ऊनी कपडे़ और रेंज

  • बेबी हेडफोन: 90 से 150 रुपये
  • मिक्की माउस: 180 रुपये
  • खरगोश टोपी: 180 रुपये
  • मंकी टोपी: 70 से 250 रुपये
  • कार्डिगन स्वेटर: 1,000 से 1,800 रुपये
  • कश्मीरी शॉल: 1,200 से 3,000 रुपये
  • फर शॉल: 1,850 से 3,000 रुपये
  • मोदी सदरी: 900 से 1,700 रुपये
  • जैकेट: 300 से 2,500 रुपये
  • उलेन सूट पीस: 700 से 2,500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed