{"_id":"63786ae2d8146340d9635ec6","slug":"cold-catching-pace-market-decorated-with-woolen-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Winter: ठंड पकड़ रही रफ्तार, ऊनी कपड़ों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Winter: ठंड पकड़ रही रफ्तार, ऊनी कपड़ों से सजे बाजार
Sat, 19 Nov 2022 11:26 AM IST
vivek shukla
मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर।
मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:26 AM IST
सार
दुकानदार एजाज ने बताया कि महिलाओं व युवतियों के लिए वूलेन की लंबी कुर्ती, लैगिंग, प्लाजो सेट की आकर्षक रेंज है। कार्डिगन, लांग स्वेटर, कश्मीरी शॉल भी शहरवासियों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियों की दस्तक के साथ ही ऊनी कपड़ों के बाजार भी सज गए हैं। बच्चों के लिए खासकर बेबी हेडफोन, खरगोश, मिक्की माउस, मंकी, शेर, हाथी और सेंटा क्लाज टोपियां अभिभावकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। 90 से 200 रुपये की रेंज में बच्चों के लिए आकर्षक ऊनी टोपियां सभी को लुभा रही हैं।
विज्ञापन
हर बार कुछ नया खरीदने की चाह रखने वाले युवा इस बार स्पोर्ट्स जैकेट और मोदी स्टाइल सदरी की ज्यादा मांग कर रहे हैं। ब्लेजर और स्वेटरों की मांग भी ज्यादा है। बाजार में 800 से लेकर 5,000 रुपये तक की जैकेट उपलब्ध है। युवाओं में खासा लोकप्रिय हो चुकी मोदी स्टाइल सदरी 900 रुपये से 1,700 में उपलब्ध है।
विज्ञापन
टाउनहाल स्थित कचहरी क्लब में कश्मीर से आए दुकानदार आरिफ सफीक ने बताया कि इस बार बाजार में युवाओं की पसंद को खास अहमियत दी गई है। दुकानदार एजाज ने बताया कि महिलाओं व युवतियों के लिए वूलेन की लंबी कुर्ती, लैगिंग, प्लाजो सेट की आकर्षक रेंज है। कार्डिगन, लांग स्वेटर, कश्मीरी शॉल भी शहरवासियों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में उपलब्ध ऊनी कपडे़ और रेंज
- बेबी हेडफोन: 90 से 150 रुपये
- मिक्की माउस: 180 रुपये
- खरगोश टोपी: 180 रुपये
- मंकी टोपी: 70 से 250 रुपये
- कार्डिगन स्वेटर: 1,000 से 1,800 रुपये
- कश्मीरी शॉल: 1,200 से 3,000 रुपये
- फर शॉल: 1,850 से 3,000 रुपये
- मोदी सदरी: 900 से 1,700 रुपये
- जैकेट: 300 से 2,500 रुपये
- उलेन सूट पीस: 700 से 2,500