फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CNG prices reduced by 50 paise per kg in Gorakhpur

सीएनजी की कीमतों में प्रति किलो 50 पैसे की हुई कमी, उपभोक्ताओं को मिली राहत

Wed, 01 Jul 2020 08:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Jul 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
CNG prices reduced by 50 paise per kg in Gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बीच एक राहत भरी खबर है। टोरेंट कंपनी ने सीएनजी की कीमतों पर 50 पैसे प्रति किलो की दर से कटौती का एलान किया है। बुधवार से सीएनजी पंप पर एक किलो सीएनजी 65.40 रुपये की दर से बेचा जाएगा।

विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र के सात सीएनजी स्टेशनों पर नियमित चलने वाले 1200 वाहनों में रोजाना 6000 किलो सीएनजी की खपत होती है। जिसमें पांच गोरखपुर, एक संतकबीनगर और एक कुशीनगर में सीएनजी का पंप काम कर रहा है।
विज्ञापन


टोरेंट गैस के कार्यकारी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बयान जारी कर कहा कि सीएनजी की कीमतों में कमी, पेट्रोल और डीजल का बेहतर विकल्प बनेगा। इसकी अहमियत को समझते हुए ही मौजूदा समय में कार, ऑटो रिक्शा, छोटे वाणिज्यिक वाहनों के सभी अग्रणी निर्माताओं ने कारखाने फिट सीएनजी इंजनों के साथ बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर मॉडल लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोरेंट कंपनी में मारूति सुजुकी के साथ मिलकर एक आकर्षक स्कीम शुरू की है। जिसके तहत गोरखपुर, कुशीनगर और संतकबीरनगर में नए वाहनों के खरीदार निशुल्क 2500 रुपये की सीएनजी का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 31 जुलाई तक मान्य है।

टोरेंट की ओर से लगातार सीएनजी के आउटलेट बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जुलाई महीने में दो और सीएनजी आउटलेट खुलने जा रहे हैं। जून 2021 तक गोरखपुर परिक्षेत्र में 13 सीएजी स्टेशन खोलने की दिशा में कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है।

गोरखपुर में कार्यरत सीएनजी आउटलेट

  • चंद्रा ऑटोमोबाइल, बरगदवां
  • कमला मोटर्स, नौसढ़
  • ओम ऑटोमोबाइल, कोलिया गीडा
  • गुप्ता ऑटोमोबाइल, सहजनवां
  • पवनसुत फिलिंग, रामनगर कड़जहां

प्रस्तावित
  • सुशीला फिलिंग, कौड़ीराम
  • श्रीराम फिलिंग, मेडिकल रोड


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed