{"_id":"646e504701783a03a50903f8","slug":"cm-yogi-worships-people-like-god-prof-dp-singh-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-180473-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की आराधना परमात्मा की भांति करते हैं सीएम योगी: प्रो. डीपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की आराधना परमात्मा की भांति करते हैं सीएम योगी: प्रो. डीपी सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी के भाषण संग्रह ''''''''लोक आराधना की अभिव्यक्ति'''''''' के दो खंडों का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह व पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ. जीएन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों पर दो खंडों में संग्रहित ग्रंथ ''''लोक आराधना की अभिव्यक्ति'''' का विमोचन किया। बुधवार को दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में ग्रंथ का विमोचन गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर प्रो.डीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की आराधना भी परमात्मा की भांति करते हैं। यह आराधना उनके क्षण-प्रतिक्षण के चिंतन, कार्यशैली और हर अभिव्यक्ति में झलकती है। उनके आराधना का ही प्रतिफल है कि उत्तर प्रदेश लोक कल्याण और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ''''लोक आराधना की अभिव्यक्ति'''' ग्रंथ को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को इसका अध्ययन अवश्य करना चाहिए। इससे शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके संघर्ष, परिश्रम और साधना का भी भान होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर अभिव्यक्ति में गरीब, शोषित, वंचित, किसान, मजदूर समेत समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता समाहित रहती है।
डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर अभिव्यक्ति इस बात को प्रमाणित करती है कि लोक का मंगल ही उनके जीवन का ध्येय है। उनके चिंतन में दिव्यता है, लोक कल्याण की समग्रता व परिपूर्णता है। सीएम योगी की अभिव्यक्तियां समूचे समाज के लिए प्रेरक व मार्गदर्शक हैं। उनके लिए नर भी नारायण जितना महत्वपूर्ण है इसलिए मनसा, वाचा, कर्मणा उनकी हर अभिव्यक्ति जनता पर केंद्रित और समर्पित है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर अभिव्यक्ति कुछ नया करने की ऊर्जा प्रदान करती है। खास तौर पर नेतृत्व के किसी भी स्तर पर बैठे लोगों के लिए तो यह मार्गदर्शक की भांति है। अपने-अपने कार्यक्षेत्र में हम कैसे एक-एक व्यक्ति के कल्याण हेतु कार्य कर सकते हैं, इसका सारगर्भित मंतव्य सीएम के विजन में मिलता है। सीएम योगी प्रदेश के 25 करोड़ जनता का नेतृत्व कर रहे हैं और उनका हर कदम इसी जनता की भलाई के लिए उठता है। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार राव, प्रेमनाथ मिश्र, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, रामजन्म सिंह, प्रो. राजेंद्र भारती, डॉ. ओपी सिंह, शिप्रा सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. अजय कुमार पांडेय, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, बसंत नारायण सिंह, पाटेश्वरी सिंह, डॉ .अरुण कुमार सिंह, कृष्णा चटर्जी, पंकज कुमार उपस्थित रहे।