फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will launch Arn by Learn scheme in DDU Gorakhpur

गोरखपुर: नाथपंथ पर संगोष्ठी में सीएम करेंगे 'अर्न बाय लर्न' योजना का लोकार्पण, 500 छात्रों को मिलेगा रोजगार

Tue, 16 Mar 2021 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Mar 2021 01:01 PM IST
सार

  • 20 मार्च को संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में तीन योजनाओं का होगा लोकार्पण  
  • सोविनियर शॉप और बिजनेस इंक्युबेटर सेल का भी लोकार्पण करेंगे सीएम

विज्ञापन
CM yogi will launch Arn by Learn scheme in DDU Gorakhpur
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नाथपंथ के वैश्विक प्रदेय विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 20 मार्च से शुरू होगी। इसके उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं, अर्न बाय लर्न, सोविनियर शॉप और बिजनेस इंक्युबेटर सेल का लोकार्पण करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक में कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने जरूरी निर्देश दिए। पहले चरण में अर्न बाय लर्न योजना के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 100 विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के मुताबिक रोजगार उपलब्ध क राया जाएगा। पहले चरण के लिए 100 विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोविनियर शॉप और बिजनेस इंक्युबेटर सेल के तहत पढ़ाई के दौरान 500 विद्यार्थियों को रोजगार देने की विश्वविद्यालय ने तैयारी की है। विद्यार्थियों को 100 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से काम क रने पर भुगतान किया जाएगा। योजना में शामिल 500 विद्यार्थियों में 50 फीसदी छात्राएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टर स्पर्धा और प्रदर्शनी भी आयोजित होगी

संगोष्ठी में छात्रों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए पहले नाथपंथ पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर अलग-अलग कराई जाएगी। कुलपति ने बताया कि पोस्टर स्पर्धा में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 20 मार्च को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित कराया जाएगा।

विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र भी मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान तैयार किए गए पोस्टरों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 20 मार्च को नाथ पंथ को समर्पित सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। यह जिम्मेदारी ललित कला व संगीत विभाग को दी गई है।

नाथ पंथ साहित्य के संकलन व अनुवाद पर होगा छठा सत्र
कुलपति ने बताया कि संगोष्ठी में पांच प्रमुख क्षेत्रों पर देश-विदेश के विद्वान मंथन करेंगे। इसके अलावा विश्व भर में उपलब्ध नाथपंथ के साहित्य के संकलन एवं अनुवाद के लिए छठे सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। इस सत्र के आयोजन की इच्छा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कुलपति से मुलाकात के दौरान जताई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विशेष सत्र का खाका तैयार कर लिया है। इस सत्र में हिंदी और संस्कृत भाषा को छोड़कर अन्य भारतीय और विदेशी भाषाओं में उपलब्ध साहित्य के अध्ययन और उनके अनुवाद की संभावनाओं को तलाशने के साथ-साथ उन्हें पूरा करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed