फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will inaugurate Varun Beverage today in Gorakhpur

विकास की सौगात: CM योगी आज करेंगे वरुण बेवरेज का उद्घाटन, जनसभा भी करेंगे संबोधित

Sat, 28 Sep 2024 07:07 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 07:07 PM IST
सार

लिंक एक्सप्रेसवे और लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे के बीच स्थित वरुण बेवरेज की इस फैक्टरी से उत्पाद तो अप्रैल में ही प्रारंभ हो गया था, लेकिन इसका औपचारिक उदघाटन अब होगा। शनिवार की देर शाम सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए हैं। सड़क मार्ग से वो कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate Varun Beverage today in Gorakhpur
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेज की फैक्टरी का उदघाटन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। उदघाटन के बाद सीएम सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए पहले परिसर में व्यवस्था हो रही थी, लेकिन लगातार बारिश के बाद अब फैक्टरी के अंदर बड़े हॉल में इंतजाम किए जा रहे हैं। शाम को गीडा सीईओ मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


लिंक एक्सप्रेसवे और लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे के बीच स्थित वरुण बेवरेज की इस फैक्टरी से उत्पाद तो अप्रैल में ही प्रारंभ हो गया था, लेकिन इसका औपचारिक उदघाटन अब होगा। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री गोरखपुर आए थे, तब उदघाटन की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन

CM Yogi will inaugurate Varun Beverage today in Gorakhpur
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भव्य आयोजन की तैयारी चल रही थी, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते काफी दिक्कत आई। शनिवार दोपहर बाद आयोजन स्थल फैक्टरी परिसर से बदलकर हॉल में तय किया गया। इसके बाद मंच से लेकर सीटिंग प्लॉन तक फिर तय करना पड़ा। शनिवार दोपहर बाद गीडा सीईओ अनुज मलिक और एसडीएम अनुपम मिश्र ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

पहले यह तय किया गया था सीएम का हेलीकाप्टर सीधे कार्यक्रम स्थल तक जाएगा, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए अब उनके सड़क मार्ग से आने की चर्चा है। सीएम के सुबह 10:30 बजे फैक्टरी पहुंचने का समय निर्धारित है, हालांकि मौसम को देखते हुए इसमें तब्दीली भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed