फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will inaugurate Rainbow Festival today

Gorakhpur News: आज रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, जानिए पूरा शेड्यूल

Sat, 03 Feb 2024 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Feb 2024 11:08 AM IST
सार

सीएम योगी, तीन फरवरी को अपराह्न 3 बजे तीन दिवसीय दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। रेनबो फेस्टिवल में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दिव्यांगजन की सांस्कृतिक प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate Rainbow Festival today
CM yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह इस दिन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले तीन दिवसीय दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल उद्घाटन करेंगे। चार फरवरी को वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में मंडलस्तरीय वृहद रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्तिपत्र देकर प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा वह अमर उजाला के सिविल लाइंस स्थित नए सिटी कार्यालय के लोकार्पण और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी, तीन फरवरी को अपराह्न 3 बजे तीन दिवसीय दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। रेनबो फेस्टिवल में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दिव्यांगजन की सांस्कृतिक प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। स्वावलंबी दिव्यांगजन की तरफ से फूड कोर्ट लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगजन के शैक्षिक पुनर्वास के लिए पुस्तक गैलरी बनाई जाएगी और उनका जीवन सुगम बनाने के लिए सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। चार फरवरी को मुख्यमंत्री मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में दोपहर करीब 12 बजे से रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। अपराह्न तीन बजे सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला के नए सिटी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे फिर दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

यहां एक दिसंबर 2024 को चिड़ियाघर में आयोजित बाल मेला और 20 दिसंबर 2024 को रेल म्यूजियम में हुए बाल उमंग कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे और आशीर्वचन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed