फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will gift development works worth Rs 317 crore

Gorakhpur News: 317 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम योगी, दो दिवसीय दौरे पर आएंगे गोरखपुर

Wed, 14 Feb 2024 08:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2024 08:52 AM IST
सार

सीएम योगी के बुधवार को दोपहर बाद गोरखपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सबसे पहले वह खाद कारखाना परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचेंगे। यहां करीब एक हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह होना है।

विज्ञापन
CM Yogi will gift development works worth Rs 317 crore
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौर पर बुधवार को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 317 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन दो दिनों में वह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक हजार जोड़ों को आर्शीवाद देंगे और वनटांगियां गांव में मतदाताओं और लाभार्थियों से संवाद करेंगे। साथ ही नारी शक्ति वंदन, गांव चलो अभियान के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी के बुधवार को दोपहर बाद गोरखपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सबसे पहले वह खाद कारखाना परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचेंगे। यहां करीब एक हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह होना है। मुख्यमंत्री इन जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसी कार्यक्रम के मंच से सीएम योगी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के 91 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों पर 252 करोड़ 06 लाख 46 हजार रुपये की लागत आएगी। इनमें 131.50 करोड़ रुपये की जल निगम (ग्रामीण) की 36 पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। बुधवार की शाम मुख्यमंत्री रजही आजादनगर (वनटांगिया गांव) आकर गांव चलो अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पूर्वाह्न योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर स्वावलंबी हो रही महिलाओं को सम्मानित करने के साथ स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में 60 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास और करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। मेडिकल कॉलेज में 50 यूजी सीटों की वृद्धि के लिए 60 करोड़ रुपये से नए भवन का निर्माण कराया जाएगा, जबकि यहां एक मेगावाट क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लांट का लोकार्पण होना है। इससे मेडिकल कालेज के विद्युत व्यय में प्रति वर्ष 72 लाख रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed