{"_id":"64f2bd32ca6bbc15f50d9055","slug":"cm-yogi-will-gift-195-projects-today-in-gorakhpur-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit Gorakhpur: सीएम योगी आज देंगे 195 परियोजनाओं की सौगात, करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit Gorakhpur: सीएम योगी आज देंगे 195 परियोजनाओं की सौगात, करेंगे जनसभा
Sat, 02 Sep 2023 10:15 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:15 AM IST
सार
सीएम योगी जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वे सभी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की हैं। इसमें कुल 193 परियोजनाओं पर 567.21 करोड़ रुपये खर्च कर ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में महंत अवेद्यनाथ का पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। शनिवार को वह गोरखनाथ मंदिर- स्पोर्ट्स कॉलेज फोरलेन का लोकार्पण करने के साथ ही 195 परियोजनाओं की सौगात देंगे। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में दोपहर तीन बजे से होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी 628.59 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सभी परियोजनाएं पीडब्ल्यूडी और जल निगम से जुड़ी हैं। इस दौरान सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी, शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्हाेंने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी जिन दो प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें 61.38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज तक फोरलेन शामिल है। फोरलेन के निर्माण पर 41.20 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके अलावा सीएम 20.18 करोड़ रुपये की लागत से दोबारा बने महावनखोर-नेतवर बाजार-कैंपियरगंज मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वे सभी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की हैं। इसमें कुल 193 परियोजनाओं पर 567.21 करोड़ रुपये खर्च कर ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन नई परियोजनाओं से शहर क्षेत्र के साथ ही सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के 193 गांवों के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इस योजना के पूरा होने से कुल 70,558 घरों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके पूर्व 20 जून को सीएम ने 623 गांवों के लिए 2245.28 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन