फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will flag off door to door garbage collection today

Gorakhpur News: जीडीए की घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 16 Feb 2023 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Feb 2023 11:12 AM IST
सार

परंपरागत सफाई व्यवस्था को खत्म करके गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने टेंडर के जरिए यांत्रिक तरीके से सफाई करने के लिए निजी कंपनी जेएन एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया है। सफाई का अधिकार पाने वाली कंपनी ने अनौपचारिक रूप से डोर टू डोर सफाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CM Yogi will flag off door to door garbage collection today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीडीए की कॉलोनियों, व्यावसायिक कांप्लेक्स, पार्क व नया सवेरा पर अब मशीनों से सफाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सफाई कार्य में लगे वाहनों और कर्मचारी दल को हरी झंडी दिखाई। आधुनिक मशीनों की मदद से होने वाली सफाई की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


परंपरागत सफाई व्यवस्था को खत्म करके गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने टेंडर के जरिए यांत्रिक तरीके से सफाई करने के लिए निजी कंपनी जेएन एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया है। सफाई का अधिकार पाने वाली कंपनी ने अनौपचारिक रूप से डोर टू डोर सफाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को इसकी औपचारिक शुरूआत हुई। कंपनी के सफाई कार्य में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए सात गाड़ी, एक मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग (सड़क की सफाई) सहित 15 गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा। 100 सफाई कर्मचारी भी सेवाएं देंगे। जीडीए व्यवस्था की निगरानी के लिए जीडीए के अभियंताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

----

इन जगहों पर होगी सफाई, 50 हजार लोग होंगे लाभान्वित
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि निजी कंपनी जीडीए की आवासीय कालोनी बुद्ध विहार पार्ट-ए, बुद्ध विहार-बी, बुद्ध विहार-सी, लोहिया आवास योजना, वैशाली आवास योजना, गौतम विहार विस्तार, सिद्धार्थपुरम विस्तार, वसुंधरा फेज-तीन, आम्रपाली अपार्टमेंट, अमरावती अपार्टमेंट, लेक व्यू अपार्टमेंट, नया सवेरा, जीडीए ओल्ड कांप्लेक्स, जीडीए कार्यालय परिसर में सफाई कराएगी। इसके अलावा पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क, मुंशी प्रेमचंद पार्क, आंबेडकर उद्यान (तारामंडल), आंबेडकर पार्क हुमायूंपुर, इंदिरा बाल विहार गोलघर आदि स्थानों की भी सफाई कराएगी। इससे 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed