फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will come today will gift 19 health ATMs for Gorakhpur

बदल रहा है गोरखपुर: सीएम योगी आज आएंगे, कल 19 हेल्थ एटीएम की देंगे सौगात

Sat, 30 Dec 2023 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Dec 2023 11:03 AM IST
सार

गोरखपुर में सीएम योगी 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे। रविवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में कार्यक्रम होगा। वहीं शनिवार की रात में रैन बसेरा का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will come today will gift 19 health ATMs for Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरक्षनगरी आएंगे। वह जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक चिकित्सा सेवा का विस्तार करते हुए रविवार को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को अपराह्न तीन बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाला था लेकिन किसी वजह से इसे रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सीएम योगी रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित करेंगे। वहीं शनिवार रात में वह शहर के रैन बसेरा का भी निरीक्षण कर सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीधे गोरखपुर आएंगे। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि इन हेल्थ एटीएम से करीब पांच दर्जन जांच की सुविधाएं मिलेंगी। ये हेल्थ एटीएम सांसद रविकिशन शुक्ल के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। इन हेल्थ एटीएम से 15 प्रकार की जांच बिना रक्त के और 40 प्रकार की जांच रक्त से की जाएगी। साथ ही इन हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जनकपुर से अयोध्या की राह आसान, आज से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां स्थापित किए जाएंगे हेल्थ एटीएम
हेल्थ एटीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्सालय, एम्स, 100 बेड जिला क्षयरोग सह सामान्य चिकित्सालय नंदानगर, जिला न्यायालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच व कैंपियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिपरौली व खोराबार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, शाहपुर, तारामंडल, सिविल लाइंस, शिवपुर, नथमलपुर, रामपुर, झरना टोला और मोहद्दीपुर में स्थापित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कोहरा की वजह से दिल्ली की फ्लाइट की नहीं हो पाई लैंडिंग, हंगामा

पोषण पोटली के साथ टीबी रोगियों को मिलेगा कंबल
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के गोरखपुर ब्रांच के चेयरमैन शिवेंद्र विक्रम सिंह व सेक्रेटरी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली के वितरण का शुभारंभ करेंगे। पांच टीबी रोगियों को अपने हाथों से पोषण पोटली सौंपेंगे। शेष को रेडक्रॉस सोसाइटी के लोग उपलब्ध कराएंगे। निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण पोटली में एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल/गजक और एक किलो न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट होगा। इसके साथ सर्द मौसम को देखते हुए इन रोगियों को च्यवनप्राश और कंबल भी दिया जाएगा। टीबी रोगियों के अलावा 500 बालिकाओं को हाइजीन किट भी वितरित किया जाएगा। पांच बालिकाओं को सीएम योगी अपने हाथों हाइजीन किट वितरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed