फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will attend procession of devotee Prahlad

Holi 2022: भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, लोगों से मुलाकात में दिनभर रहे व्यस्त

Wed, 09 Mar 2022 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Mar 2022 11:27 AM IST
सार

श्रीश्री होलिका दहन उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, 17 मार्च की शाम चार बजे पांडेयहाता से निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा।

विज्ञापन
CM Yogi will attend procession of devotee Prahlad
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होलिका दहन के दिन श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता की ओर से निकलने वाली भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

विज्ञापन


श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटवा ने बताया कि मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर होलिका दहन के दिन निकलने वाली भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी। बताया कि शोभायात्रा 17 मार्च को शाम चार बजे निकाली जाएगी। लोगों को संबोधित करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर भक्त प्रहलाद की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान आशीष गुप्ता, संदीप शर्मा, अमरनाथ पटवा, राहुल कुमार गुप्ता, राजेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से मुलाकात में दिनभर व्यस्त रहे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या मंगलवार को काफी व्यस्त रही। कई कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा वह दिनभर लोगों से मुलाकात करते। सातवें चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। लोगों से मुलाकात के अलावा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में संगोष्ठी को संबोधित किए। इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी सुबह शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेका। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यों का जायजा लिया। आर्किटेक्ट और इंजीनियर से वार्ता कर कार्य की प्रगति जानी। गोशाला में तकरीबन आधे घंटे तक गोसेवा की। सेवकों से गोशाला से संबंधित जानकारियां लीं।


श्वान कालू और गुल्लू से मिलते हुए मठ लौटे तो मिलने के लिए 100 से अधिक लोग पहुंच चुके थे। सीएम ने लालकक्ष में बैठकर बारी-बारी से सभी से मुलाकात की। कुछ फरियादी पहुंचे थे, जिनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित को समाधान के निर्देश दिए। लोगों से मुलाकात का सिलसिला दिन भर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed