फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi while talking to ANI in Gorakhpur said that Congress could not eliminate poverty for 6 decades.

UP: सीएम योगी बोले- दादी से लेकर पोता छह दशकों तक हटाते रहे गरीबी, नहीं हटा पाए तो देश ने उन्हें ही हटा दिया

Tue, 23 Apr 2024 01:52 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 01:52 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन छह दशक से अधिक शासन करने के बावजूद वह कभी गरीबी हटा नहीं पाई। छह दशक से अधिक समय तक 'दादी से लेकर पोते तक' इसी नारे से  देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहे हैं। देशवसियों ने इन्हें ही देश से हटा दिया।

विज्ञापन
CM Yogi while talking to ANI in Gorakhpur said that Congress could not eliminate poverty for 6 decades.
सीएम योगी( फाइल फोटो) - फोटो : X

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार देश के अंदर 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' मोदी जी के कारण आया है। इसका सर्वाधिक लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिला है। कांग्रेस, सपा व अन्य कई दलों का इंडी गठबंधन मोदी जी की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की उपलब्धियों से बौखलाहट में है।
विज्ञापन


इसी बौखलाहट के चलते कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगी दल चुनाव में सामाजिक वैमनस्यता फैलाने की विभाजनकारी राजनीति पर आमादा हैं। जनता इनके मंसूबे को जानती है। इन्हें डकैती डालने की छूट नहीं देगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गोरखपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन छह दशक से अधिक शासन करने के बावजूद वह कभी गरीबी हटा नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दशक से अधिक समय तक 'दादी से लेकर पोते तक' इसी नारे से  देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सही मायने में अगर देखा जाए तो गरीबी हटाने और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी से, बिना भेदभाव हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से उबरकर खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

CM Yogi while talking to ANI in Gorakhpur said that Congress could not eliminate poverty for 6 decades.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में चार करोड़ गरीब परिवारों को मकान मिला और अगले पांच साल में तीन करोड़ और लोगों को मकान देने का लक्ष्य भाजपा के संकल्प पत्र में दर्शित है। मोदी जी के शासन में गरीब कल्याण के कार्यों की एक लंबी श्रृंखला है।

इसमें बारह करोड़ घरों में शौचालय बने, 50 करोड़ लोगों के जनधन एकाउंट खोले गए, 80 करोड़ लोगों को चार साल से मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है, 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा का कवर मिला, 10 करोड़ गरीबों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिले, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला।

सीएम योगी ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों तक देश के अंदर सबसे अधिक समय तक कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राज किया लेकिन उसके कुसाशन के चलते करोडों लोग मकान, बिजली, नल, इलाज की सुविधा, शौचालय, रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित रहे।

गरीबों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने की दोषी कोई और नहीं, कांग्रेस और उसके पार्टनर हैं। जबकि इन करोडों वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने वाले पीएम मोदी हैं।

CM Yogi while talking to ANI in Gorakhpur said that Congress could not eliminate poverty for 6 decades.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
सीएम योगी ने कहा कि वास्तव में गरीब कल्याण की उपलब्धियां भाजपा सरकार के मूलमंत्र बिना भेदभाव, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का साकार रूप हैं। कभी मोदी जी ने यह नहीं कहा कि ये मैंने किया। उन्होंने हमेशा कहा कि यह सबका विश्वास है, सबका प्रयास है।

आज भी मोदी जी अपने भाषण में इस बात को कहते हैं की जनता को जो सबकुछ मिला है इसका श्रेय मुझे नहीं, जनता जनार्दन को है। क्योंकि, जनता जनार्दन ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार की कीमत को समझा है। अपने वोट को सही जगह दिया तो उसका लाभ सही तरीके से मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा और समूचे इंडी गठबंधन पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति करके इंडी गठबंधन देश के साथ धोखा और गद्दारी कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस का परिवार सुपर पीएम बना होता था तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किसके इशारे पर कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आज देश को मुसलमान और गैर मुसलमान के नाम पर, अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के नाम पर बांटना चाहती है। यह देश 1947 में विभाजन की त्रासदी को देख चुका है और कांग्रेस की मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

CM Yogi while talking to ANI in Gorakhpur said that Congress could not eliminate poverty for 6 decades.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
माताओं-बहनों के जेवर पर भी कांग्रेस की कुदृष्टि
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लोग गरीबी तो नहीं हटा पाए लेकिन जिन्होंने अपनी मेहनत से मकान बनाए हैं, जमीन का प्लॉट लिया है, माताओं- बहनों ने अपने लिए जेवर बनाए हैं, कांग्रेस की कुदृष्टि उस पर पड़ी हुई है।

कांग्रेस धार्मिक स्थलों की संपत्ति पर, बहन-बेटियों, माताओं की स्वयं की संपत्ति पर, लोगों द्वारा परिश्रम से अर्जित संपत्ति पर डकैती डालने की कुचेष्ठा करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के लिए अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काज की उक्ति को सटीक बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह पार्टी खुद कुछ परिश्रम करने की बजाय चुनाव में जाति, मत, मजहब के नाम पर विभाजन कर सामाजिक वैमनस्यता फैलाने ओर उतारू है।

देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस खुद तो कुछ कर नहीं पाई और आज जब कार्य हो रहा है तो देश की जनता को गुमराह कर  रही है। देश की जनता लोकतंत्र में जनार्दन का स्वरूप है। वह कांग्रेस के विभाजनकारी मानसिकता को समझती है और उन्हें देश के नागरिकों की संपत्ति पर डकैती डालने की छूट नहीं देगी

CM Yogi while talking to ANI in Gorakhpur said that Congress could not eliminate poverty for 6 decades.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देश की राजनीति किसी की जागीर नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग परिवार के नाम पर भारत की राजनीति को अपने बपौती मानकर चलते थे। जब भी अवसर मिला इन्होंने राष्ट्रीय हितों की अपूरणीय क्षति की।  गरीब कल्याणकारी योजना में डकैती डालने कार्य किया।

उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता है कि समाजवादी पार्टी के सरकार के अंदर खाद्यान्न घोटाले हुए थे। दर्जन भर जिलों में आज भी सीबीआई इंक्वारी चल रही है। इनसे जुड़े लोग गरीबों के राशन अब जाते थे। जब 2017 में मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला तो  इस बात की जांच कराई थी।

तब 30 लाख फेक राशन कार्ड पाए गए थे। इस फेक राशन कार्ड के नाम पर राशन निकलता था। राशन की सुविधा गरीब को नहीं मिलती थी, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी को मिलती थी या उनके द्वारा प्रश्रय प्राप्त माफिया राशन हड़प जाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ई-पॉश मशीन से राशन वितरण होता है। भ्रष्टाचार मुक्त और पूर्णतः पारदर्शी व्यवस्था से।

जनता-जनार्दन का आशीर्वाद पीएम मोदी के साथ
सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस और उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी व अन्य सहयोगी दलों मंशा को स्वीकार नहीं करेगी। लोकसभा के वर्तमान अभियान के दौरान जो चुनाव प्रचार की प्रक्रिया चल रही है और पहले चरण के चुनाव संपन्न हुए हैं, मेरा अनुमान है कि अगले 6 चरणों में भी जो परिणाम आने वाले हैं वहां पीएम मोदी के नाम और उनके काम से भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा।

इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। हम पूर्ण विश्वास के साथ जनता जनार्दन के आशीर्वाद से फिर एक बार मोदी सरकार तथा अबकी बार 400 के लक्ष्य को प्राप्त करने को सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed