फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi went on a grand tour of Gorakhnath temple, devotees from other states started raising slogans

Gorakhpur News: सीएम योगी को देख गूंजने लगा, 'जय श्री राम, हर हर महादेव'; बच्चों को पास बुला गिफ्ट की चॉकलेट

Sun, 19 May 2024 10:39 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 19 May 2024 10:39 AM IST
सार

शनिवार को महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्र विश्राम करने के बाद रविवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही।

विज्ञापन
CM Yogi went on a grand tour of Gorakhnath temple, devotees from other states started raising slogans
गोरखनाथ मंदिर में बच्चों को टॉफी देते और प्यार-दुलाक करते सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- गोरखनाथ मंदिर

विस्तार

लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में धुआंधार प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार सुबह अचानक और बिलकुल अनौपचारिक ढंग से मिलकर गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार व अन्य प्रांतों के श्रद्धालु निहाल हो गए।
विज्ञापन


सीएम ने सभी का हालचाल जाना, कोई दिक्कत तो नहीं पूछकर अपनत्व का एहसास कराया। साथ ही इन श्रद्धालुओं के बच्चों को अपने पास बुला लिया। उन्हें प्यार और आशीर्वाद देने के साथ ही चॉकलेट दिया। सीएम योगी से मिलकर भाव विह्वल श्रद्धालु लगातार जय श्रीराम, हर हर महादेव और जय योगी जी महाराज के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


शनिवार को महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्र विश्राम करने के बाद रविवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले।

प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने दूसरे राज्यों (छतीसगढ़, बिहार, गुजरात आदि) से आए श्रद्धालुओं के समूह ने जैसे ही देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर को देखा, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रुक गए उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही यह पूछकर उन्हें भावविभोर कर दिया कि यहां कोई दिक्कत तो नहीं हो रही।

इन श्रद्धालुओं के साथ उनके बच्चे भी महायोगी गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे। सीएम योगी ने बच्चों को अपने पास बुला लिया, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद देने लगे। उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी ठिठोली की और सभी को चॉकलेट देकर विदा किया। अपने और अपने बच्चों के प्रति सीएम योगी का यह अपनापन देखकर श्रद्धालुओं का समूह लगातार जयकारे लगाता रहा।

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर हों, तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का परिहार हिस्सा होती है। रविवार सुबह भी मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया।


उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। थी उन्होंने गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed