फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi virtually launched ANM center in Gorakhpur

UP: सीएम योगी ने ANM केंद्र का वर्चुअली किया शुभारंभ, बोले- बेहतरीन प्रशिक्षण से मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाए

Thu, 11 Aug 2022 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Aug 2022 11:42 AM IST
सार

गोरखपुर सहित 35 जिलों को 33 वर्षों बाद एएनएमटीसी की सौगात मिली है। 50 के बैच में एएनएम की पढ़ाई काफी कम रुपये में हो सकेगी। केंद्र के बदले स्वरूप पर एक बुकलेट तैयार की गई है, जिसे बुधवार को प्रदर्शित किया गया।

 

विज्ञापन
CM Yogi virtually launched ANM center in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एएनएम केंद्र का वर्चुअली शुभारंभ करने के बाद कहा कि बेहतरीन प्रशिक्षण से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। प्रदेश के सभी एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की सूरत बदल चुकी है। केंद्र की स्किल लैब, पुस्तकालय और वर्चुअल सुविधाओं के क्रियाशील हो जाने से गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन


इस मौके पर सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि केंद्र में चार कंप्यूटर, एक लैपटॉप, प्रिंटर, प्रोजेक्टर और इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। तकनीकी तौर पर दक्ष एएनएम प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सूचकांक को सुधारने में मददगार होंगी। प्रशिक्षु एएनएम के लिए सात कमरों का छात्रावास बनाया गया है। केंद्र में छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्यूटर और प्रधानाचार्य के लिए अलग कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने बताया कि लाइब्रेरी में पर्याप्त मात्रा में पाठ्य सामग्री का इंतजाम किया गया है। केंद्र में मौजूदा समय में 44 छात्राएं, सात नर्सिंग ट्यूटर, एक ट्यूटर इंचार्ज समेत अन्य स्टॉफ की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस मौके पर पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह, डीएम कृष्णा करूणेश, एडी हेल्थ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे और केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ नंद कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।

33 वर्षों बाद मिली सौगात
गोरखपुर सहित 35 जिलों को 33 वर्षों बाद एएनएमटीसी की सौगात मिली है। 50 के बैच में एएनएम की पढ़ाई काफी कम रुपये में हो सकेगी। केंद्र के बदले स्वरूप पर एक बुकलेट तैयार की गई है, जिसे बुधवार को प्रदर्शित किया गया।

दंत और मुख सेवाओं का भी शुभारंभ
प्रदेश समेत जिले के 207 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी दंत एवं मुख सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इनका शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बुधवार को वर्चुअली ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed