फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi targeted SP Congress While addressing election rally in Gorakhpur

गोरखपुर में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी: सीएम ने कहा- रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा और सबका विकास

Fri, 10 May 2024 02:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 May 2024 02:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा और बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
CM Yogi targeted SP Congress While addressing election rally in Gorakhpur
योगी आदित्यनाथ, सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर सपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से दिए गए बयान पर इन दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

विज्ञापन


सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, आज देश में हो रही कार्रवाई और यूपी में माफिया के खिलाफ हो रहे एक्शन जैसे कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। उन्होंने कहा कि तब आतंकवाद पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा और बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर "फिर एक बार मोदी सरकार" गूंज रहा है। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा और सबका विकास
सीएम योगी ने कहा कि रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है। आज यह पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाले आज के नए भारत में सम्मान, सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण के साथ आस्था का सम्मान भी है। आज के भारत में बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की योजना है, नौजवानों के लिए नौकरी व रोजगार है, किसानों के लिए योजनाएं हैं। हर घर नल, हर घर बिजली, हर घर रसोई गैस है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबकुछ अच्छा है और इस अच्छे का श्रेय पीएम मोदी को तो जाता ही है, उससे अधिक जनता को जाता है क्योंकि 2014 में जनता ने ही मोदी जी को चुनकर भेजा। जनता ने मोदी को वोट दिया और उस वोट के कारण मोदी जी ने चमत्कार कर दिया, नए भारत का निर्माण कर दिया। 

हम खड़ाऊं रखि के सेवा करत हईं: रविकिशन
सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने भोजपुरी में अपनी बात रखते हुए कहा कि ई मंदिर क सीट बा। हम खड़ाऊं रखि के सेवा करत हईं। 2019 में इहो कहलीं अउर अजुओ इहे कहत हईं। सेवक रहलीं औ सेवक ही रहब। हमरे साथे महराज जी (सीएम योगी) क आशीरबाद बा अउर हम्मे का चाहीं। उन्होंने कहा कि जनता के एक-एक वोट से देश-प्रदेश में मोदी-योगी की जोड़ी ने रामराज की स्थापना कर दी है। जनसभा में प्रमुख रूप से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठि सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, लोकसभा प्रमारी जनार्दन, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे समेत भाजपा और सहयोगी दलों के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। 

मोदी जी और मेरी तरफ से हर कार्यकर्ता बने रविकिशन
सीएम योगी ने जनसभा में कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी के लिए घर-घर जाना संभव नहीं होगा। एक संसदीय क्षेत्र में हजारों गांव व कई निकाय होते हैं। प्रत्याशी शक्तिकेंद्रों पर जाकर ही जनता से मिल पाएगा। ऐसे में आप सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मोदी जी की तरफ से, मेरी तरफ से गोरखपुर में खुद रविकिशन बनना पड़ेगा। रविकिशन बनकर घर-घर जाना पड़ेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया तो सभी ने एक स्वर में हुंकार भरी। 

बिना चेहरा देखे मिल रहा योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि आज देश में बिना चेहरा देखे 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है, जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा के समय में चेहरा देखकर राशन दिया जाता था। आज 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज वाली आयुष्मान योजना की सुविधा मिल रही है। बिना चेहरा देखे, पात्रता के आधार पर 50 करोड़ लोगों के जनधन एकाउंट खुल गए हैं जिससे अब  योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है जबकि पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे। 12 करोड़ घरों में शौचालय बन गए हैं। 10 करोड़ घरों में उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस के कनेक्शन हैं। चार करोड़ लोगों के मकान बन गए हैं, अकेले एक लाख मकान गोरखपुर में बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed