{"_id":"5e4e9bd98ebc3ef2aa7cdaf8","slug":"cm-yogi-says-grand-temple-make-of-lord-ram-in-ayodhya-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी ने किया एलान, मानसरोवर में राम मंदिर का निर्माण पूरा, जल्द ही अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी ने किया एलान, मानसरोवर में राम मंदिर का निर्माण पूरा, जल्द ही अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर
Thu, 20 Feb 2020 08:16 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Feb 2020 08:16 PM IST
सार
- सीएम ने मानसरोवर परिस में राम दरबार, राधाकृष्ण, दुर्गा माता एवं शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की
- सीएम ने कहा- पर्यटन विभाग इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर रहा
- सीएम ने परिसर में स्थित नवनिर्मित सभी मंदिरों में जाकर विधि विधान से की पूजा
विज्ञापन
मानसरोवर मंदिर में पूजा करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई, फिर जनसभा में कहा कि आज का दिन शुभ है। मानसरोवर परिसर में भगवान श्रीराम मंदिर बन गया है। जल्द ही अयोध्या में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने कई सालों तक मानसरोवर मंदिर में रहकर समाज को दिशा देने का काम किया। पहले ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के साथ मंदिर आते थे तो मंदिर की हालत जर्जर थी। करीब 10 साल पहले ही मंदिर के सरोवर का जीर्णोद्धार कराने का काम शुरू किया था। सरोवर का जीर्णोद्धार हो गया लेकिन सुंदरीकरण काम लटका था।
विज्ञापन
अब पर्यटन विभाग इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर रहा है। देखते ही देखते व्यापारी जवाहर कसौधन, राधाकृष्ण, अरुण अग्रवाल, राम दरबार, ओम प्रकाश कर्मचंदानी दुर्गा मंदिर और विष्णु अजित सरिया शिव मंदिर का निर्माण कराने के लिए आगे आ गए।
विज्ञापन
सबके सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का काम पूरा हुआ। सैकड़ों वर्षों से जो काम अधूरा था, वह पूरा हो गया। यहां की जनभावनाओं के अनुरूप मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मानसरोवर परिसर में स्थित नवनिर्मित सभी मंदिरों में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।
गुरुदेव की आत्मा को मिली शांति
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब कभी यहां आते थे तो मंदिर को जीर्णशीर्ण देखकर दुखी होते थे। अब मंदिर का जीर्णोद्धार हो चुका है। इससे गुरुदेव की आत्मा को शांति मिली होगी।
मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए जन सहयोग की आवश्यकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिले के कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जो जीर्णशीर्ण हैं। जिस तरह मानसरोवर मंदिर के लिए लोग आगे आए, उसी तरह शहर के और लोगों को भी आगे आना चाहिए।