फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi says Country recovered from Corona crisis but caution is necessary

Khichdi Mela 2021: कोरोना के संकट से उबरा देश, लेकिन सावधानी जरूरी: सीएम योगी

Thu, 14 Jan 2021 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jan 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
CM yogi says Country recovered from Corona crisis but caution is necessary
सीएम योगी। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद सीएम योगी ने कहा कि इस सदी की भीषण महामारी कोरोना से मानवता के सामने जो संकट खड़ा हुआ था प्रधानमंत्री के नेतृत्व के देश उस संकट से उबर चुका है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों में की संख्या में भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो माह पहले जहां 68 हजार केस थे वहीं आज 10 हजार से कम केस हैं। आज उत्सव का दिन है जब देश में दो वैक्सीन लांच हो गई है। जो 16 जनवरी से लगनी शुरु हो जाएगी। लेकिन जबतक ये लोगों तक पहुंचे सावधानी जरुरी है। इसके लिए 'दो गज की दूरी मास्क है जरूरी' का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन


कहा कि कोरोना से देश की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने एवं सफलता पूर्वक इस आयोजन को संपन्न करने में तभी सफलता मिलेगी। मैं देशवासियों को पुन: मकर संक्रांति हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विश्वास व्यक्त करता हूं कि मकर संक्रांति श्रद्धालु के जीवन में उमंग और उत्साह भी भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मान्यता है कि मकर संक्रांति से भगवान सूर्य देव उत्तरायण भी होते हैं, सतानत धर्म की परम्परा के मुताबिक यह एक प्रशस्त एवं शुभ तिथि मांगलिक कार्यो के लिए मानी जाती है। हर प्रकार के मांगलिक कार्य आज के बाद शुरू हो जाएंगे। आज की तिथि एक उत्साह उमंग के साथ देश एवं प्रदेश वासियों के लिए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed