फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said Every needy will have their own house heard the problems of 400 people in Janata Darshan

Gorakhpur News: CM योगी बोले- हर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान, जनता दर्शन में 400 लोगों की सुनी समस्याएं

Sun, 04 Jun 2023 04:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 04:49 PM IST
सार

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान सरहरी से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई।

विज्ञापन
CM Yogi said Every needy will have their own house heard the problems of 400 people in Janata Darshan
जनता दर्शन के दौैरान लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवासविहीन हर जरूरतमंद को शासन की आवास योजना के दायरे में लाकर उसके लिए पक्के मकान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

सीएम योगी ने ये निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान सरहरी से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

जनता दर्शन में एक महिला ने नोएडा के एक शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। सीएम ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed