{"_id":"5e24bdbd8ebc3e4b1518989f","slug":"cm-yogi-said-2024-pure-drinking-water-in-every-household-gorakhpur-city-news-gkp3378693162","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रैली में सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- 2024 तक हर घर में होगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- 2024 तक हर घर में होगा शुद्ध पेयजल
Mon, 20 Jan 2020 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते रवि किशन, सीएम योगी व स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन वाली रैली में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम शुरू कर दिया है। जल शक्ति मंत्रालय तेजी से पाइप से पानी घरों तक पहुंचाने में लगा है। यूपी में यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेल मैदान की रैली में भीड़ देखकर उत्साहित मुख्यमंत्री ने जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन दिए गए। जिन गांवों में बिजली नहीं थी, वहां अब उजाला है। जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाज को सराह रही है। यह विपक्ष से देखा नहीं जा रहा। विपक्षी विकास के मुद्दे पर चर्चा से भागने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि सीएए पर भ्रम फैलाकर उत्पात मचाने की कोशिश की गई। यूपी में अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
इस मौके पर राजसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेहबहादुर सिंह, विपिन सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजिताशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, रत्नेश पांडेय, बृजेशराम त्रिपाठी, बृजेशमणि मिश्र, राहुल तिवारी, केएम मझवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, रमेंद्र प्रताप चन्द, अशोक मिश्र, जितेंद्र बहादुर चन्द, मौजूद रहे।

10 जिलों से आई भीड़
गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, नेता और लोग रैली में आए। आजमगढ़ से वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र राय की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग रैली स्थल पहुंचे। सब मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का जयकारा लगाते रहे। भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, ऋषभ राय भी भीड़ के साथ रैली स्थल आए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।
मोटर साइकिल जुलूस निकाला
भाजपा नेता अजय सिंह टप्पू ने रैली स्थल के बाहर ही नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मोटर साइकिल जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस गोरखपुर क्लब की तरफ से निकला, फिर हरिओम तिराहा होते ही डीवीएन पीजी कॉलेज के पास पहुंचा। इस दौरान भारत माता की जय का घोष हुआ।
नगाड़े की थाप पर झूमे भाजपाई
रैली पर नगाड़ा भी खूब बजा। रैली खत्म होने के बाद जब भीड़ निकलने लगी तो डीवीएन पीजी कॉलेज के पास भाजपाई झूमकर नाचे। महिला, पुरुष कार्यकर्ता जोश में दिखे। हर थाप पर सभी थिरकते दिखे।

डॉ. आंबेडकर के बहाने सामाजिक, राजनीतिक समीकरण भी साधा
सीएए के समर्थन वाली रैली के बहाने भाजपा ने सामाजिक और राजनीतिक समीकरण भी साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को राष्ट्रभक्त बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर कभी नहीं चाहते थे कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 या फिर 35ए की व्यवस्था दी जाए। इसके बावजूद कांग्रेस ने ऐसा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अनुच्छेद को खत्म करके डॉ. आंबेडकर का सपना सकार किया है।
मंच से ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभक्त और मौकापरस्त का अंतर भी समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंबेडकर और कोलकाता के जोगिंदरनाथ मंडल ने दलित, वंचितों को उचित मंच दिया। उनकी आवाज बुलंद की। जब देश का बंटवारा हुआ तो जोगिंदर मंडल ने पाकिस्तान जाना उचित समझा। वह पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी बने लेकिन तीन साल बाद ही लौटकर भारत आ गए। कोलकाता में शरणार्थी के रूप में रहे और गुमनामी में जिंदगी बीती। निधन हुआ तो मीडिया के जरिए जानकारी मिल सकी। इसके विपरीत राष्ट्रवादी डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न मिला। संविधान के निर्माता को देश, दुनिया का हर व्यक्ति नमन करता है।

मंच पर सांसद व विधायकों को जगह नहीं
रैली के मंच पर संगठन के पदाधिकारियों को जगह मिली। 13 लोकसभा क्षेत्र और 62 विधानसभा क्षेत्र की इस रैली में आए सांसद, विधायक मंच से दूर अगली पंक्ति में बैठाए गए। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर, सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार और महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता को ही जगह मिल सकी। हालांकि एक-एक करके सांसदों को संबोधन के लिए बुलाया गया था।
विपक्ष मुद्दा विहीन है। नया कानून नागरिकता देने वाला है। इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। विपक्ष का सारा दांव उलटा पड़ चुका है। भाजपा घर-घर जाकर यह बताने में कामयाब हुई है कि नया कानून देश और समाज के हित में है।
रवि किशन, सांसद गोरखपुर
मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कानून बनाया है। इसका समर्थन सभी को करना चाहिए। यह नया कानून नहीं है। कांग्रेस के जमाने से नागरिकता दी जा रही है। अब इसे नए रूप में लाया गया है। इस वजह से विपक्ष बौखलाया है।
उपेंद्र दत्त शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष
ऐतिहासिक रैली में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े 10 जिलों की जनता आई है। जनसैलाब देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदी सरकार के फैसले से जनता संतुष्ट है। घर-घर यह संदेश भी जा चुका है।
पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय संगठन प्रभारी
देश की जनता विपक्ष के जाल में अब नहीं फंसेगी। जो भ्रम फैलाया गया था, वह दूर हो चुका है। नागरिकता संशोधन कानून से किसी भारतीय का अहित नहीं होगा। यह कानून घुसपैठियों को डराने वाला है। ऐतिहासिक रैली के लिए सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनता का आभार।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष