फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi reviews preparations for Khichdi Mela with officials in Gorakhpur

Gorakhpur News: सीएम योगी बोले, खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को न हो किसी प्रकार की समस्या

Mon, 14 Nov 2022 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Nov 2022 10:41 AM IST
सार

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने डीएम, सीएमओ व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेंगू की जांच, इलाज व रोकथाम की मुकम्मल व्यवस्था करें। हर मरीज का त्वरित उपचार होना चाहिए। साथ ही लोगों को लगातार जागरूक किया जाए, जिससे डेंगू को पनपने न दिया जाए।

विज्ञापन
CM yogi reviews preparations for Khichdi Mela with officials in Gorakhpur
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सीएम ने श्रद्धालुओं की परिवहन सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों तक बसें और ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आए सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से खिचड़ी मेले से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने खिचड़ी मेले तक पहुंचने के लिए खराब सड़कों को ठीक कराने, बिजली की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने, हेल्थ कैंप लगाने, विशेष ट्रेन चलाने, पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने, आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर एक माह से अधिक समय तक तक चलने वाला प्रसिद्ध खिचड़ी मेला लगता है। इस मेले में देश के कोने-कोने के साथ ही विदेश से भी श्रद्धालु आकर गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाते हैं।
 
बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डेंगू की जांच, इलाज व रोकथाम पर दें विशेष ध्यान
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में डेंगू की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने डीएम, सीएमओ व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेंगू की जांच, इलाज व रोकथाम की मुकम्मल व्यवस्था करें। हर मरीज का त्वरित उपचार होना चाहिए। साथ ही लोगों को लगातार जागरूक किया जाए, जिससे डेंगू को पनपने न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed