{"_id":"6513d8f0850b49ba3a07ae46","slug":"cm-yogi-reviewed-development-works-in-gorakhpur-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- रामगढ़ताल में सी-प्लेन उतारने की बनाएं कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- रामगढ़ताल में सी-प्लेन उतारने की बनाएं कार्ययोजना
Wed, 27 Sep 2023 12:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:55 PM IST
सार
सी-प्लेन उड़ने एवं उतरने के लिए पानी में ही एक हवाई अड्डा बनाना होगा। इसकी लंबाई करीब 1160 मीटर जबकि चौड़ाई 120 मीटर होनी चाहिए। हवाईअड्डा के क्षेत्र में पानी की गहराई कम से कम 1.8 मीटर होनी चाहिए। शहर के किनारे भी विकास करना होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामगढ़ताल में सी-प्लेन उतारा जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराए। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि निर्माण परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मंडल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि सभी परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। अधिकारी नियमित रूप से निगरानी करें।
विज्ञापन
उन्होंने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल में सी-प्लेन चलाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जीडीए के अधिकारी इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजें।
विज्ञापन
बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, आइजी रेंज जे रविन्दर गौड, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, गीडा की सीईओ अनुज मलिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
दो वर्ष पूर्व बनी सी-प्लेन योजना अब धरातल पर उतरेगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल में सी-प्लेन उतारने की योजना दो वर्ष पहले दिसंबर 2021 में बना ली थी। उन्होंने विधिवत इसकी घोषणा भी की थी। अब इसे मूर्तरूप देने की तैयारी है। इसके लिए जो मानक तय हैं, उस पर रामगढ़ताल पूरी तरह से खरा उतरता है। ताल की लंबाई, चौड़ाई और गहराई मानक के अनुरूप है। अधिकारियों का कहना है कि ताल में सी-प्लेन उतारने में कोई समस्या नहीं आएगी।
सी-प्लेन उड़ने एवं उतरने के लिए पानी में ही एक हवाई अड्डा बनाना होगा। इसकी लंबाई करीब 1160 मीटर जबकि चौड़ाई 120 मीटर होनी चाहिए। हवाईअड्डा के क्षेत्र में पानी की गहराई कम से कम 1.8 मीटर होनी चाहिए। शहर के किनारे भी विकास करना होगा। किनारे की ओर करीब 1.8 एकड़ भूखंड जरूरी है। यहां टर्मिनल आदि का निर्माण होगा। ताल में होने वाली अन्य गतिविधियों के लिए चिह्नित स्थान व हवाई अड्डा के बीच पर्याप्त दूरी होनी चाहिए।
सी-प्लेन उड़ने एवं उतरने के लिए पानी में ही एक हवाई अड्डा बनाना होगा। इसकी लंबाई करीब 1160 मीटर जबकि चौड़ाई 120 मीटर होनी चाहिए। हवाईअड्डा के क्षेत्र में पानी की गहराई कम से कम 1.8 मीटर होनी चाहिए। शहर के किनारे भी विकास करना होगा। किनारे की ओर करीब 1.8 एकड़ भूखंड जरूरी है। यहां टर्मिनल आदि का निर्माण होगा। ताल में होने वाली अन्य गतिविधियों के लिए चिह्नित स्थान व हवाई अड्डा के बीच पर्याप्त दूरी होनी चाहिए।