फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi portrait carved from seven thousand lamps in gorakhpur

CM Yogi: सात हजार दीपों से उकेरा मुख्यमंत्री का चित्र, कलाकारों ने ऐसे मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

Fri, 10 Jun 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 11:28 AM IST
सार

जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन के अमित सिंह पटेल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के कारण दीपक कोलॉज कार्यक्रम टाल दिया गया था। अब गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन जायसवाल के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का बेहद आकर्षक चित्र उकेरा गया है।

विज्ञापन
CM yogi portrait carved from seven thousand lamps in gorakhpur
सीएम योगी की दीयों से उकेरी गई चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जागरूक गोरखपुर (जागो) फाउंडेशन व गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल स्थित जेट्टी पर सात हजार दीपों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र उकेरा गया। 22 कलाकारों ने मिलकर चित्र बनाया। नौकायन के पास बने चित्र की हर किसी ने सराहना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का 50वां जन्मदिन गत पांच जून को मनाया गया था। उसी उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को रंगीन दीपकों का कोलॉज बनाकर बधाई दी गई। 50 वर्ग मीटर के दायरे में केसरिया बैकग्राउंड में उकेरा गया मुख्यमंत्री का मुस्कुराता चित्र बेहद आकर्षक लगा। इस दौरान 50 लोगों को पौधे देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन के अमित सिंह पटेल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के कारण दीपक कोलॉज कार्यक्रम टाल दिया गया था। अब गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन जायसवाल के साथ मिलकर मुख्यमंत्री का बेहद आकर्षक चित्र उकेरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान

पुष्प दंत जैन, डॉ एसके लाट, रोली लाट, गिरजा शंकर जायसवाल, विवेक अग्रवाल, डॉ मनोज जायसवाल, जसपाल सिंह, विनय गौतम, दुर्गेश बजाज, प्रो. हर्ष सिन्हा, डॉ. ऋषभ गोयल, परमानंद पांडेय, अनूप किशोर अग्रवाल, रमेश चंद गुप्ता, राजीव शुक्ला, महावीर गुप्ता, अलोक चौरसिया, उमेश मधेसिया, आशीष नंदन सिंह, अनुपम सहाय, प्रेम प्रकाश गिरी, धीरज सिंह, सुनीता बरनवाल, श्रीनारायण पांडेय, जीआर बरनवाल, कनक हरी।

इन कलाकारों ने बनाया दीप कोलॉज

शिवम, शीनीला द्विवेदी, शालिनी पासवान, साक्षी दुबे, सुष्मिता गुप्ता, प्राची पाठक, गौरी, अभिषेक, रोशन, प्रकाश राव, निकिता यादव, मौसम सिंह, हर्षिता, नीशू यादव, बबीता, काजल साहनी, रेखा, अनामिका, रितु व तरुण सरावगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed